वैभव सूर्यवंशी अब नेपाल में खेलेंगे, बड़ा कारण आया सामने, कब उड़ाएंगे वहां चौके-छक्के

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के सबसे छोटे खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में प्रदर्शन खराब रहा है। वह तीन मैचों में लगातार फ्लॉप रहे हैं। हालांकि आईपीएल और श्रीलंका में भारत ए के लिए खेलते हुए उनका धमाका दिखाई दिया था। उसी के बाद उनको टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला था। अब उनको लेकर एक और अहम खबर सामने आई है।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के अगले दौरे की जानकारी सामने आ गई है। वहां शायद उनका बल्ला फिर से आग उगलते हुए दिखाई दे सकता है। सूर्यवंशी अब नेपाल में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बीसीसीआई ने इसके लिए अहम घोषणा कर दी है।

Advertisement

भारतीय टीम जाएगी नेपाल

भारत ए की टीम इसी साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करने वाली है, वहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। नेपाल के साथ भारत के क्रिकेटिंग रिश्ते इस दौरे से मजबूत होंगे। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने वहां टीम को भेजने का फैसला लिया है। वैभव सूर्यवंशी के पास यह सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

क्या है मैचों का शेड्यूल

भारत ए और नेपाल के बीच सीरीज के मुकाबले 9, 11 और 13 दिसंबर को खेले जाएंगे। तीनों मुकाबले त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। नेपाल के पास वही एक शानदार ग्राउंड है, जहां मुकाबले खेले जाते हैं। भारतीय टीम के लिए भी यह एक नया अनुभव होने वाला है।

श्रीलंका ए में हाल ही में समाप्त हुई वनडे त्रिकोणीय सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचाने का काम किया था। ऐसे में वह नेपाल में भी टीम में शामिल किए जा सकते हैं। सूर्यवंशी को इस तरह के क्रिकेट इवेंट्स से फायदा होने वाला है और उनका टैलेंट भी ज्यादा निखरकर सामने आएगा।

Advertisement

बीसीसीआई की क्या है मंशा?

बीसीसीआई एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हमेशा एसोसिएट देशों की मदद करती है, उसी क्रम में भारत ए को नेपाल भेजने का निर्णय लिया गया है। नेपाल के साथ इस सीरीज से दोनों दर्शकों का काफी मनोरंजन होने की उम्मीद है। वैभव सूर्यवंशी और कुछ अन्य सीनियर प्लेयर अगर वहां खेलने के लिए जाते हैं, तो भारत से कई दर्शक मैच देखने के लिए नेपाल का रुख भी कर सकते हैं। हाल ही में श्रीलंका में भारत ए की टीम जब गई थी, तब यही देखने को मिला था।

Advertisement
IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप