रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे करियर का आखिरी मैच? रिपोर्ट में हुआ BCCI के प्लान का खुलासा

Rohit Sharma: भारतीय टीम के धांसू ओपनर रोहित शर्मा का करियर अब निर्णायक मोड़ तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। इंग्लैंड में खेले गए दो मैचों में लगातार फ्लॉप होने के बाद अब उनके रिटायरमेंट की तैयारी होने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स में रोहित शायद अंतिम मैच खेल सकते हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के सलेक्टर्स रोहित को 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल नहीं करना चाहते हैं। वर्ल्ड कप के लिए युवा प्लेयर्स को तैयार करने की योजना है। उसके तहत रोहित शर्मा को अब दरकिनार करने की योजना है। अगर ऐसा होता है, तो फैंस को निराशा होने वाली है।

Advertisement

रोहित शर्मा रिटायरमेंट के करीब

पीटीआई की रिपोर्ट में बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अजीत अगरकर इंग्लैंड में मौजूद हैं और वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने की दिशा में रोहित को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं। यशस्वी जायसवाल को ओपनर के लिए रेडी करने के लिए ऐसा किया जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले जायसवाल को पर्याप्त मौके देने की योजना है।

Advertisement

हालांकि संन्यास का फैसला पूरी तरह से रोहित शर्मा के ऊपर ही होगा। भारत में वेस्टइंडीज की सीरीज के बाद टीम में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप के लिए ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है। रोहित को शायद रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा जाएगा लेकिन योजनाओं में शामिल भी नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में महज 11 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा और 26 रन बनाकर वह आउट हो गए। इस मैच में तो रोहित को खाता खोलने में भी परेशानी हुई। वह खाता खोलने से पहले 10 गेंद खेल गए।

कोहली को लेकर क्या प्लान?

उधर विराट कोहली को लेकर प्लान साफ़ है, वह वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल हैं। कोहली ने कार्डिफ में तेजी से बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 66 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को लेकर कोई शंका दिखाई नहीं दे रही है लेकिन रोहित को बाहर करने की तैयारी है।

Advertisement
IND vs ENG: पक्षी को लगा श्रेयस अय्यर का जोरदार शॉट, घायल बर्ड के लिए रोक दिया मैच, वीडियो हुआ वायरल