वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी का गुपचुप संन्यास, अचानक अब हुआ रिटायरमेंट का खुलासा

Jason Holder: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टार ऑल राउंडर जेसन होल्डर ने एकदिवसीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। यह सब गुपचुप तरीके से हुआ है। होल्डर ने सामने आकर इसकी घोषणा तक नहीं की है लेकिन अब कोच ने बताया है।

Advertisement

पिछले दो सालों से टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे होल्डर अपनी गेंदबाजी और बैटिंग के लिए जाने जाते थे और विंडीज टीम के धाकड़ ऑल राउंडर थे। लम्बे समय से टीम में खेल रहे इस प्लेयर का रिप्लेसमेंट मिल पाना इतना आसान काम नहीं होगा।

Advertisement

हालांकि दो साल से वह वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। साल 2023 में वह अंतिम बार टीम के लिए एकदिवसीय मुकाबला खेले थे लेकिन टी20 में वह बराबर नजर आते हैं। अलग-अलग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी वह खेलते हैं। इसमें आईपीएल का नाम भी शामिल है।

विजडन के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विंडीज क्रिकेट के कोच डैरेन सैमी ने होल्डर के रिटायरमेंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि होल्डर वनडे से तो रिटायर हो गए हैं लेकिन वह टेस्ट मैचों के लिए अब भी उपलब्ध हैं। उन्होंने टेस्ट में रूचि दिखाई है।

Advertisement

कैसा रहा जेसल होल्डर का वनडे करियर

एकदिवसीय क्रिकेट में जेसन होल्डर का करियर काफी अच्छा रहा है। वह इस प्रारूप में टीम के लिए 138 मुकाबले खेलकर 2200 से भी ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 12 अर्धशतकीय पारियां खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में उनके नाम कुल 159 विकेट हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनका डेब्यू साल 2013 में हुआ था और 10 साल तक करियर चला। एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 में वेस्टइंडीज को क्वालीफाई करने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद से होल्डर टीम में नहीं थे।

Advertisement

टेस्ट में जेसन होल्डर का करियर

टेस्ट क्रिकेट के लिए उपलब्ध होल्डर ने इस फ़ॉर्मेट में 69 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3000 से ज्यादा रन आए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने कुल 162 विकेट अपने नाम किए हैं। इस तरह उन्होंने बतौर ऑल राउंडर अपना काम बखूबी करने का प्रयास किया है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भी फ़िलहाल वह बाहर ही हैं, देखना होगा कि आने वाले समय में उनको जगह मिलती है या नहीं।