IND vs ENG: अजीबोगरीब कारण से नहीं हो पाया भारत-इंग्लैंड मैच का टॉस, मैच का नया टाइम घोषित

India vs England Toss: साउथैम्प्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टी20 मैच का टॉस समय पर नहीं हो पाया। मौसम बिलकुल साफ़ होने के बावजूद टॉस नहीं होने का शायद यह पहला मामला होगा। टीम इंडिया स्टेडियम ही नहीं पहुंच पाई।

Advertisement

दरअसल शहर में भारी ट्रैफिक होने की वजह से भारतीय टीम फंस गई। निर्धारित समय तक टीम इंडिया नहीं आ पाई। आम तौर पर टॉस से आधे घंटे पहले तक टीम आ जाती है लेकिन यहां टॉस का समय निकल जाने तक टीम नहीं आ पाई।

टीम इंडिया बाद में स्टेडियम पहुँच गई लेकिन तब तक देरी हो गई थी, इसके बाद मैच का नया टाइम निर्धारित करना पड़ा। टीम इंडिया को वॉर्म अप करने का मौका नहीं मिला था। इस वजह से मैच आधे घंटे आगे खिसका दिया गया। टॉस और पहली गेंद का समय भी बदल दिया गया।

Advertisement

टॉस का समय शाम 7 बजकर 15 मिनट निर्धारित किया गया और मैच शुरू होने का समय 7 बजकर 30 मिनट का समय रखा गया। स्टेडियम आने के बाद टीम इंडिया ने अपने कपड़े बदले और फिर ड्रेस पहनकर मैदान पर पहुंची और वॉर्म अप शुरू कर दिया।