IND vs ENG: भारत के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में जोस बटलर ने शतक जड़कर धमाका कर दिया और एक धांसू रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के नाम कीर्तिमान को अब बटलर ने अपने नाम कर लिया है। सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे बटलर ने अंतिम मैच में रौद्र रूप दिखाया।
इस मैच में 131 रनों की पारी खेलते हुए जोर बटलर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली को उन्होंने तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। कोहली साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायर हो गए थे।
कोहली को बटलर ने पीछे छोड़ा विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर 4188 रनों के साथ खत्म किया था। बटलर को उनसे आगे जाने के लिए 108 रनों की दरकार थी। उन्होंने तूफानी सैकड़ा जमाते हुए कोहली को पीछे छोड़ दिया। अब 160 मैचों में जोस बटलर के नाम 4212 रन हो गए हैं। बटलर और ब्रूक ने मिलकर तूफानी अंदाज में बैटिंग की और दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रनों की भागीदारी कर भारतीय गेंदबाजों की हालत पतली कर डाली। अक्षर पटेल भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उनके 4 ओवरों में कुल 63 रन आए। इंग्लैंड के कप्तान ब्रूक ने भी 95 रन बनाए और टीम का स्कोर 257 रनों तक पहुंचा दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। उन्होंने 145 मैचों में कुल 4596 रन बनाने का काम किया है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में मौजूद बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा भी रिटायर हो चुके हैं। वह 159 मैचों में 4231 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। बटलर उनसे थोड़े पीछे हैं। आने वाले समय में वह रोहित को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमा लेंगे। विराट कोहली को अब बटलर ने चौथे स्थान पर बैठा दिया है। हालांकि कोहली और रोहित रिटायर नहीं होते, तो उनकी टैली अभी और ऊपर चली जाती।