IND vs ENG: छोरियों ने लिया छोरों का बदला, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रनों से चटाई धूल, रचा नया इतिहास

IND W vs ENG W: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड की महिला टीम को धूल चटाने का काम किया है। मेजबान टीम को उनके घर में जाकर भारतीय टीम ने बड़े अंतर से पराजित कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई ने भारत ने धमाका कर दिया। 142 सालों में पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट हुआ, इसे जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।

Advertisement

हाल ही में टी20 सीरीज में पुरुष टीम को इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप किया था। उसका बदला महिला क्रिकेट टीम ने ले लिया है। भारतीय टीम ने इस मैच में 270 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली। चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 186 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया।

Advertisement

बड़े लक्ष्य के जवाब में बिखरी इंग्लिश टीम

भारतीय टीम से इंग्लैंड को 457 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। इसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई और घरेलू दर्शकों के सामने 186 रनों के स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सोफी एक्लेस्टोन और एमी जोंस ने अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत के लिए दूसरी पारी के दौरान स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने धाकड़ अंदाज में खेलते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। मंधाना ने 83, हरमन ने 58 और दीप्ति शर्मा ने 57 रनों की पारियां खेली। पहली पारी में भारतीय ने 285 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

Advertisement

क्रांति गौड़ की तूफानी गेंदबाजी

जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की पहली पारी महज 170 रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई। एमी जोंस के बल्ले से फिफ्टी आई लेकिन क्रांति गौड़ ने ऐतिहासिक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम करते हुए तहलका मचा दिया और लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करा लिया।

यास्तिका भाटिया का शतक

Advertisement

इसके बाद दूसरी पारी में भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने तूफ़ान मचाते हुए शतक जमा डाला। वह 113 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना का बल्ला इस बार भी चला। वह 70 और ऋचा घोष 50 रन बनाने में सफल रहीं। भारत ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी और फिर इंग्लैंड को 186 पर आउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।