IND vs ENG: लॉर्ड्स ODI में भारतीय टीम करेगी 2 बदलाव? बेंच पर बैठा दिग्गज आएगा टीम में वापस

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दो मैच खेले जा चुकी हैं। इस सीरीज में अब तक दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब अंतिम मैच निर्णायक है, जो रविवार को खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए स्थिति करो या मरो वाली है।

Advertisement

अंतिम एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में एक-एक बदलाव देखने को मिल सकता है। सीरीज अपने नाम करने के लिए भारत को रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा।

Advertisement

केएल राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। वह महज एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। राहुल बीमार हो गए थे, इस वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। अगर वह ठीक हो गए हैं, तो टीम में वापसी हो जाएगी और ईशान को बाहर कर देंगे।

Advertisement

दूसरा बदलाव गेंदबाजी में हो सकता है। स्पिन विभाव में वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण पिछले मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इसके बाद अब बदलाव होना तय माना जा रहा है। कुलदीप यादव पिछले दो मैचों में बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव का आना तय माना जा रहा इंग्लैंड की कंडीशंस में कुलदीप यादव को स्पिन मिल सकती है।