IND vs ENG 5TH T20 Toss Time: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज अब अंतिम पड़ाव पर आ गई है। चार मैचों में एक मुकाबला बारिश से धुल गया और बाकी तीन में जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने इस सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया है। ऐसे में अंतिम मुकाबला जीतकर इंग्लैंड का प्रयास क्लीन स्वीप करने का रहेगा।
यह मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। अब तक खेले गए मैचों का टाइम समान नहीं रहा है। इसमें बदलाव होते रहे हैं। वह पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा है। इस बार भी मैच का समय बदला हुआ है। टॉस से लेकर हर चीज का टाइम इस मैच में पिछले मैच से अलग है।
दोनों देशों के फैंस को आएगा मजा आज का मुकाबला पिछले मैच की तुलना में तीन घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इससे भारतीय दर्शकों को फायदा होने के साथ ही इंग्लिश फैंस को भी लाभ होने वाला है। इंग्लैंड में यह मैच दिन में शुरू हो जाएगा, वहीं भारत में शाम के समय मुकाबला शुरू होगा। IND vs ENG: कितने बजे होगा टॉस? अंतिम टी20 मुकाबले का टॉस आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। इसका मतलब यही है कि शाम 7 बजे इस मैच की पहली गेंद डाली जाएगी। इस सीरीज के तीन मैचों का समय रात 10 बजे रखा गया था और दो मैचों का समय शाम 7 बजे निर्धारित किया गया था। वैभव सूर्यवंशी पर लटकी तलवार भारतीय टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पिछले तीन मैचों में लगातार फ्लॉप रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ऐसे में संजू सैमसन की एंट्री होने के आसार हैं। हालांकि स्थिति टॉस के समय ही साफ़ हो पाएगी। ईशान किशन भी हो सकते हैं बाहर सूर्यवंशी के अलावा ईशान किशन का नाम भी बाहर होने वाले प्लेयर्स में हो सकता है। अगर उनको बाहर किया जाता है, तो नंबर तीन पर सैमसन की जगह बन सकती है। उस स्थिति में सूर्यवंशी को बाहर करने की आवश्यकता नहीं होगी। तिलक वर्मा भी फ्लॉप चल रहे हैं, उनका नाम टॉप ग्यारह से बाहर होगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से इस मैच में मैदान पर उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले पांच मैचों में टीम को लगातार हार मिली है।Shreyas Iyer की छुट्टी तय? अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान! लिस्ट में इन 5 दिग्गजों का नाम