IND vs ENG 1st ODI: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव? मिल गया बिना पैसा खर्च किए मैच देखने का जुगाड़

IND vs ENG ODI Free Mei Kaise Dekhen: टी20 सीरीज में हार के गम को भूलकर भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। टीम इंडिया पहले एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज का शानदार आगाज करने का प्रयास करेगी।

Advertisement

जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया में होते हैं, तो चार चाँद लग जाते हैं। कोहली छह महीने बाद मैदान पर उतर रहे हैं। हालांकि वह आईपीएल खेले थे लेकिन इंटरनेशनल गेम में काफी समय बाद वापसी कर रहे हैं।

Advertisement

भारत का मैच हो और लाइव देखने के लिए फैंस के मन में जिज्ञासा नहीं हो, ऐसा कभी नहीं होता। भारतीय दर्शक हर तरह के ऑप्शन एक्स्लोर करना चाहते हैं। इसमें लाइव मैच फ्री में देखने को लेकर भी खोज जारी रहती है। भारत और इंग्लैंड का एजबेस्टन वनडे भी फ्री में देखा जा सकता है। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Advertisement

कहां देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?

वैसे तो इस मैच को देखने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि टीवी अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है। वहां सब्सकिप्शन होने पर ही मुकाबले का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन देखने के लिए जियो-हॉटस्टार का सहारा लेना पड़ेगा। वहां भी सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जियो और एयरटेल के कुछ रिचार्ज प्लान्स में फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, वहां से मैच फ्री देखने का जुगाड़ बन सकता है।

Advertisement

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे फ्री में कहां और कैसे देखें?

अब टीवी पर मैच फ्री देखने का एक और तरीका है। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। फ्री DTH डिश पर ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिन दर्शकों के पास डीडी स्पोर्ट्स है, उनको मैच फ्री में देखने का मजा लेने का मौका मिलेगा।

कैसी रहेगी एजबेस्टन की पिच

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन में पिच से शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, हालांकि मिडिल ओवरों में स्पिनरों का रोल देखने को मिल सकता है। शायद यही कारण है कि इंग्लैंड ने मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोहित कर उसमें तीन स्पिनरों को शामिल किया है।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने की भारत को घेरने की तैयारी, टॉस से पहले घोषित की बर्मिंघम वनडे की मजबूत प्लेइंग XI