Harmanpreet Kaur: महिला क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया की तीन प्लेयर्स ने अपने बल्ले से जलवा बिखरने का काम किया। उनमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है। फिफ्टी जड़कर हरमनप्रीत कौर ने इतिहास में एक अलग पन्ना लिख दिया है।
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी जिस कार्य को नहीं कर पाए थे, उसको हरमनप्रीत कौर ने कर दिया। अपनी 58 रनों की पारी में ही वह एक धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम करके चली गईं। हरमन अब लॉर्ड्स में तीनों प्रारूप में 50+ का स्कोर करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में धमाल मचाने वाले प्लेयर्स माने जाते हैं लेकिन लॉर्ड्स में यह काम वह भी नहीं कर पाए थे। विराट कोहली ने लॉर्ड्स में तीनों प्रारूप नहीं खेले हैं लेकिन रोहित शर्मा ने वहां टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। स्मृति मंधाना का भी धाकड़ कीर्तिमान स्मृति मंधाना ने भी भारत की पहली पारी के दौरान धमाल मचाते हुए 83 रनों की पारी खेली। अगर वह शतक जमा देतीं, तो महिला क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेतीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मंधाना ने एक कीर्तिमान इस मैच के दौरान हासिल किया। वह भारत के लिए 300 इंटरनेशनल गेम खेलने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। स्मृति मंधाना से पहले यह कारनामा सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने ही किया था। 300वें इंटरनेशनल मैच में उनका शतक आ जाता, तो यह एक यादगार पल बन जाता। भारतीय टीम हो गई ऑल आउट भारतीय टीम के लिए इसी मैच में दीप्ति शर्मा का बल्ला भी चला, वह फिफ्टी (57 रन) जड़कर आउट हुईं। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 285 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। लॉरेन फिलर, वोंग और मैडी विलर्स के खाते में 2-2 विकेट आए।