Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब सिर्फ साख की लड़ाई बची है। टीम इंडिया पिछले तीन मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी है। अब क्लीन स्वीप की तलवार लटकी हुई है। इससे बचने का प्रयास साउथैम्प्टन में किया जाएगा।
इंग्लैंड ने तीन मैचों में धमाल मचाते हुए टीम इंडिया को पीछे छोड़ने का काम किया है। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को समझकर चतुराई से गेंदबाजी की है। उछाल और बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को इस पूरी सीरीज में रास नहीं आई है।
कौन जीता आज के मैच का टॉस? ओपनर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला ही चल पाया है। अन्य सभी खिलाड़ी बुरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं। आज के मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होना है। इंग्लिश कप्तान ने दिखाई है फॉर्म इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक ने पिछले मैच में तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को 9 विकेट की बड़ी जीत दिला दी थी। उनके अलावा जैकब बेथल भी शानदार फॉर्म में हैं, वह भी अपने दम पर एक जीत दिला चुके हैं। इस तरह पूरी टीम में मैच विनर्स हैं। सिर्फ जोस बटलर का बल्ला नहीं चल पाया है।