Cyclospora क्या है? प्लेट में रखा सलाद बन रहा है जहर, पूरे अमेरिका में 3,000 से ज्यादा लोग बीमार

Cyclospora Outbreak America: अमेरिका में इन दिनों Cyclospora नाम के एक परजीवी (Parasite) ने स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस संक्रमण की वजह से 31 राज्यों में हजारों लोग बीमार हो चुके हैं। इस बीमारी से संक्रमित लोगों को तेज दस्त, मतली, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि असली मरीजों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है। ऐसे में जानना जरूरी है कि Cyclospora क्या है, यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

Advertisement

Iran Political Crisis: ईरान में तख्तापलट की कोशिश! राष्ट्रपति पेजेशकियन पर क्यों भड़के कट्टरपंथी?

क्या है Cyclospora और कैसे फैलता है?

Cyclospora एक बेहद छोटा परजीवी है, जो दूषित भोजन या पानी के जरिए इंसान के शरीर में पहुंचता है। यह खासतौर पर सलाद, धनिया, तुलसी, रसभरी और स्नो पीज़ जैसी ताजी उपज पर पाया जा सकता है। जब कोई व्यक्ति इन्हें बिना सही तरीके से साफ किए खाता है, तो संक्रमण हो सकता है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे नहीं फैलती, बल्कि दूषित भोजन या पानी के सेवन से होती है।

Advertisement

ये भी पढे़ं: Iran Vs America: 'युद्ध से बहुत पैसा कमाएंगे', ट्रंप को यह खतरनाक सलाह देने वाले सीनेटर Lindsey Graham का निधन

अमेरिका में क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

अमेरिका के 31 राज्यों में अब तक 3,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या और भी अधिक हो सकती है क्योंकि हर मरीज की जांच नहीं होती। आमतौर पर अमेरिका में हर साल 1,000 से 2,000 मामले दर्ज होते हैं, लेकिन इस बार आंकड़ा काफी ज्यादा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा Cyclospora प्रकोप मान रहे हैं और इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Iran Vs America War: ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता, ट्रंप की सेना ने खुद किया स्वीकार

संक्रमण के लक्षण क्या हैं?

Cyclospora संक्रमण होने पर आमतौर पर एक से दो सप्ताह बाद लक्षण दिखाई देते हैं। मरीज को तेज और बार-बार दस्त, मतली, पेट में ऐंठन, भूख कम लगना, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कई लोगों को बुखार भी आ सकता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। समय पर इलाज न मिलने पर बीमारी लंबे समय तक परेशान कर सकती है।

Advertisement

ये भी पढे़ं: Iran America War: ट्रंप को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अमेरिकी संसद ने कसी लगाम, ईरान युद्ध पर प्रस्ताव पास

Cyclospora से किसे ज्यादा खतरा?

Cyclospora संक्रमण की पुष्टि स्टूल टेस्ट से की जाती है। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर एंटीबायोटिक दवा देकर बीमारी की अवधि कम कर सकते हैं। कई लोग बिना जांच कराए घर पर ही ठीक होने का इंतजार करते हैं, जिससे वास्तविक मामलों का पता नहीं चल पाता। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को इस संक्रमण से अधिक खतरा होता है। ऐसे लोगों में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

English Summary

what is cyclospora parasite outbreak united states illness World news hindi