वियतनाम नाव हादसा: 15 की मौत,भारतीय पर्यटक के लिए इंडियन एंबेसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रूम भी बना

Vietnam Boat Accident: भारत से छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों के लिए वियतनाम से बेहद दुखद खबर सामने आई है। फु क्वोक द्वीप के पास समुद्र में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में कई लोगों की मौत की बात कही गई है, जबकि कई यात्रियों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नाव पर 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। जिसमें से 15 भारतीय के मरने की आशंका है। हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने तुरंत कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि पीड़ित परिवारों तक तेजी से मदद पहुंचाई जा सके।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में सवार ज्यादातर पर्यटक भारत के तेलंगाना से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि यात्रियों की पूरी सूची और सभी की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और हर नई जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में पलटी भारतीय पर्यटकों से भरी नाव, 15 लोगों की मौत

इंडियन एंबेसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

घटना के बाद वियतनाम में भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। दूतावास ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर भारतीय नागरिक को हर संभव सहायता दी जा रही है।

Advertisement

संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414

इसके अलावा हनोई में भी अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

  • +84 91 308 9165

क्या हुआ हादसे वाले दिन?

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। स्पीडबोट फु क्वोक के पास मौजूद मशहूर पर्यटन स्थल होन मे रुट न्गोआई (Hon May Rut Ngoai) की तरफ जा रही थी। इसी दौरान समुद्र में नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि बोट में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के तीन सदस्य मौजूद थे। अब तक 23 लोगों को समुद्र से बाहर निकाला गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। अलग-अलग शुरुआती रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या अलग बताई गई है, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Advertisement

स्थानीय राहत और बचाव टीमें लगातार समुद्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और वियतनाम का स्थानीय प्रशासन मिलकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है।

यह द्वीप क्यों है इतना लोकप्रिय?

होन मे रुट न्गोआई फु क्वोक के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। साफ समुद्र, सफेद रेत वाले छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग की वजह से हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इस द्वीप तक आमतौर पर एन थोई पोर्ट से स्पीडबोट या नाव के जरिए जाया जाता है।

English Summary

Vietnam Boat Accident indian tourists helpline number control room