Indian Girl Murder: धर्म परिवर्तन से इंडियन लड़की का इनकार, विदेश में कर दी हत्या, परिवार ने क्या बताया?

Indian Girl Murder Uzbekistan: उजबेकिस्तान में 22 साल की एक भारतीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत के एक हफ्ते बाद, केरल पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। यह एक्शन लड़की के परिवार की शिकायत के बाद लिया गया है, जिनका आरोप है कि मौत से पहले उसे पीटा गया था। केरल के हरिपाद पुलिस स्टेशन मे FIR दर्ज की गई, जिसके बाद अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया।

Advertisement

कायमकुलम के डिप्टी एसपी बिनुकुमार टी ने बताया कि भले ही यह घटना भारत से बाहर हुई है, लेकिन कानूनन केरल पुलिस यहां केस दर्ज कर सकती है। अगर उजबेकिस्तान पुलिस वहां आरोपी पर मुकदमा चलाती है, तो यह केस बंद कर दिया जाएगा, अन्यथा भारतीय पुलिस इस पर आगे कार्रवाई करेगी। क्या है पूरा मामला समझेंगे डिटेल में।

Advertisement

आरोपी भी भारतीय, लड़की भी भारतीय

आरोपी भी मल्लपुरम का रहने वाला एक मेडिकल स्टूडेंट है, जो उजबेकिस्तान मे पीड़ित लड़की के साथ ही पढ़ता था। शुरुआती दावो में कहा गया था कि एक बहस के दौरान सिर पर वार करने से लड़की की मौत हुई। लेकिन परिवार इस थ्योरी को खारिज कर रहा है। लड़की के रिश्तेदारों ने अब जाकर मीडिया को बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जो दिखाते हैं कि उसे प्रताड़ित किया गया था।

Advertisement
Ali Khamenei के दफन होते ही बड़ी तैयारी में जुटा Iran, सैटेलाइट इमेज से खुली पोल, क्या करेंगे US-इजरायल?

घर वालों ने क्या बताया?

लड़की की बॉडी लेने उजबेकिस्तान गए एक रिश्तेदार का दावा है कि वहां के जांचकर्ताओ ने खुद उसे बताया कि मौत से पहले लड़की को टॉर्चर किया गया था। उन्होंने कहा, उसकी मौत सिर्फ सिर पर लैपटॉप मारने से नहीं हुई है। दरअसल मामले की शुरुआत में कहा गया था कि आरोपी द्वारा लैपटॉप से हमला करने पर उसकी जान चली गई थी।

Advertisement

धर्म परिवर्तन के मामले में क्या चला पता?

रिश्तेदारों का एक और दावा है कि उजबेकिस्तान के जांचकर्ताओं के मुताबिक कुछ छात्रो ने आरोपी को पीड़ित लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते देखा था। परिवार का कहना है कि आरोपी ने उसे मारने से पहले पीटा था, इसलिए वे भारत में भी पोस्टमॉर्टम और कानूनी कार्रवाई चाहते हैं ताकि अगर उजबेकिस्तान पुलिस उसे छोड़ भी दे, तो वह बच न सके। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनो उजबेकिस्तान में एक ही हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं और उसका भाई एक डॉक्टर है।

Advertisement

उजबेकिस्तान सरकार से बात करेगी केरल पुलिस

पुलिस ने साफ किया है कि वे भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के जरिए उजबेकिस्तान के अधिकारियो से कॉर्डिनेट करेंगे ताकि वहां की जांच का स्टेटस पता चल सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को वहां पहले ही हिरासत मे ले लिया गया है। हालांकि, पीड़ित लड़की का परिवार चाहता है कि केरल पुलिस इस मामले की पूरी स्वतंत्र जांच करे और आरोपी को भारत वापस लाया जाए। इस पर पुलिस अधिकारियो का कहना है कि वे कानूनी सलाह और विदेश मंत्रालय से बात करने के बाद ही ऐसे किसी प्रावधान की जांच करेंगे।

Advertisement
Iran After Khamenei: अंदर से टुकड़े-टुकड़े हो रहा ईरान! फौज से अलग जा रहे मोजतबा, अगस्त में क्या होगा बड़ा?

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

English Summary

Indian Student Murder in Uzbekistan Takes New Turn as Family Alleges Torture And Conversion