Sheetal Rajan Google: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारतीय मूल की गूगल की सीनियर टेक्नोलॉजी अधिकारी शीतल रेजियन की उनके ही पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका 23 वर्षीय बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी पति किर्क बी. रेजियन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इसे घरेलू हिंसा का मामला माना जा रहा है। शीतल तकनीकी क्षेत्र की जानी-मानी अधिकारी थीं और गूगल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम जॉर्जिया के स्मिर्ना शहर में पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर 57 वर्षीय शीतल रेजियन घर के अंदर गंभीर रूप से घायल मिलीं और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके 23 वर्षीय बेटे जेसन रेजियन घर के बाहर गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पति किर्क बी. रेजियन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये भी पढे़ं: America Visa Rules: क्यों अब अमेरिका से दूरी बना रहे हैं भारतीय छात्र? सालभर में 30 हजार भारतीयों ने छोड़ा USA पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ लग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना से आम लोगों को किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पति ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। वहीं, बेटे जेसन की हालत को लेकर भी अभी कोई नया आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। शीतल रेजियन भारतीय मूल की थीं और गूगल में सीनियर इंजीनियरिंग लीडर के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें तकनीकी क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव था। गूगल से पहले उन्होंने HomeDepot.com में मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया था। डिजिटल होम डेकोर और फर्निशिंग कारोबार को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। टेक इंडस्ट्री में उन्हें एक कुशल और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता था। ये भी पढे़ं: Google-Microsoft में करोड़ों की नौकरी छोड़ रेस्टोरेंट खोलने वाले इंजीनियर की कहानी,टर्नओवर जान उड़ जाएंगे होश! शीतल रेजियन का बचपन इंग्लैंड, भारत और घाना में बीता था। बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा हासिल की और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वह अटलांटा, जॉर्जिया में अपने पति और दो बच्चों जेसन व जेसिका के साथ रहती थीं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ टेक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।पति गिरफ्तार, बेटे का अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला बताया
कौन थीं शीतल रेजियन?
बचपन इंग्लैंड, भारत और घाना में बीता था