Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब काफी खतरनाक मोड़ पर आ चुकी है। बुधवार को अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने हमले और तेज कर दिए जिसमें दक्षिण-पूर्वी पोर्ट सिटी चाबहार पर ताबड़तोड़ बमबारी की। इस दौरान वहां के स्ट्रैटेजिक शाहिद कलंतरी पोर्ट पर बने एक वॉचटावर को निशाना बनाया गया, जिससे आसमान में धुएं का भारी गुबार छा गया। ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक, ओमान की खाड़ी के पास सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित यह वॉचटावर अमेरिकी हमलों की ताजा लहर का मुख्य टारगेट था।
इसी पोर्ट पर भारत का बड़ा इन्वेस्टमेंट
यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने इस वॉचटावर पर मिसाइल दागी है। आपको बता दें कि यह एक सिविलियन फैसिलिटी है, जिसका इस्तेमाल समुद्री सुरक्षा और मछुआरों के सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए किया जाता था। इस हमले में अब तक 30 लोगों की मौत और 260 लोगों के घायल होने की खबर है। ये वही चाबहार पोर्ट है जिस पर भारत का काफी सारा इन्वेस्टमेंट है। साथ ही यहां पर भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट भी चल रहा है।
इस जंग का स्केल अब लगातार बड़ा होता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में भारी स्ट्राइक्स की गई हैं। ईरान के हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है कि रातभर हुए इन हमलों में 260 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वाशिंगटन और तेहरान के बीच यह एक बहुत बड़ा एस्केलेशन है। अमेरिका ने सिर्फ चाबहार ही नहीं, बल्कि ईरान के अन्य शहरों को भी निशाना बनाया है। बुशहर के गवर्नर मोहम्मद मुजाफारी ने बताया कि मंगलवार को इस पश्चिमी पोर्ट सिटी में चार अलग-अलग जगहों पर अमेरिकी सेना ने हमले किए। ईरान की ऑफिशियल IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राहत की बात यह रही कि बुशहर में कोई हताहत नहीं हुआ और रेस्क्यू एजेंसियां फिलहाल अलर्ट पर हैं। दूसरी तरफ, ईरान की आर्मी ने अमेरिका पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार तड़के बामपुर (Bampur) में एक मिलिट्री बैरक पर 13 मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में सैनिकों के रहने की बिल्डिंग्स और गार्ड पोस्ट तबाह हो गए, जिससे 7 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ईरान की मिलिट्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि इस अपराध के शहीदों के खून का बदला तय है और वे जल्द ही करारा जवाब देंगे। यह ताजा और भीषण हमला तब हुआ जब अमेरिकी सेना ने बुधवार की सुबह ईरान के पोर्ट्स पर फिर से ब्लॉकेड लागू कर दी। यह कदम तब उठाया गया जब तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उन्होंने लगातार 7 घंटे तक हमलों की एक बड़ी वेव चलाई, जिसमें ईरान के दर्जनों ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया गया। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खुली धमकी दी है कि इस नए ब्लॉकेड की वजह से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है। IRGC ने कहा, "क्षेत्र से तेल और गैस का एक्सपोर्ट या तो सबके लिए होगा, या फिर किसी के लिए भी नहीं"। इसके बाद पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आने का खतरा मंडराने लगा है। इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।पल-पल बढ़ रही जंग
Vladimir Putin Religion: किस धर्म को मानते हैं व्लादिमीर पुतिन? क्या है उनकी जाति? क्यों लगाते हैं डुबकी?
बुशहर और बामपुर भी दहल उठे
अमेरिका ने फिर लगाया ब्लॉकेड
Thailand Visa Free Entry: इंडियंस के लिए थाईलैंड का बड़ा फैसला, 30 दिनों तक बिना वीजा घूम सकेंगे बस एक शर्त पर