बेंगलुरू में घर में घुसकर डिलीवारी ब्वॉय ने प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकत की थी ,इस घटना का वीडियो महिला ने रोते हुए शेयर किया था। वहीं अब पश्चिम बंगाल के खदहड़ में एक मनचले ने सरेआम एक लड़की को देखकर ऐसी हरकत की लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि जिस महिला को अपने प्राइवेट पार्ट दिखा रहा है वो पुलिस वाली लेडी सिंघम निकलेगी और उसे सबक सिखा का सात पुश्ते याद दिला देगी।
दरअसल, ये घटना सोमवार की दोपहर की हैं, खड़दह की व्यस्त बीटी रोड पर अचानक से पीले रंग का कुर्ता पहने हुए एक महिला ने अचानक एक बाइक के पास जाकर अपना स्कूटर रोका और युवक का कॉलर पकड़ कर पैदल घसीटते हुए 400 मीटर दूर पर स्थित स्टेशन तक ले गई। सड़क पर मौजूद लोगों को लगा कि पति-पत्नी का या और कोई झगड़ा होगा लेकिन सच जब सामने आया तो लोग हैरान हो गए।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, उममें एक महिला लड़के को घसीटते हुए ले जाती हुई नजर आ रही है। जिस महिला ने इस युवक के अश्लील हरकत करने पर कूटा और जमकर सबक सिखाया वो पुलिस कॉन्सटेबल थीं, जो उस समय ऑफ ड्यूटी थी और पुलिस वर्दी नहीं पहनी थी। इस महिला कॉन्सटेबल के अनुसार युवक ने राह चलते अश्लील हरकत की और गंदे इशारे किए ओर प्राइवेट पार्ट दिखाए। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि वो ये गंदे इशारे और अश्ली इशारे किसी पुलिस वाली से कर रहा है। इस गंदी हरकत को देखकर महिला कॉन्स्टेबल ने युवक का कालर पकड़ते हुए पुलिस स्टेशन के अंदर लेक गई और जमकर कुटाई की। वहां मौजूद लोग ये मंजर देखर हैरान होकर बस देखते रह गए। आरोपी की पहचान आकाश घोष के रूप में की है ये भी डिलीवरी एजेंट बताया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस महिला कॉन्सटेबल को लडी सिंघम कहकर बुला रहे हैं। यूजर्स बोल रहे हैं आम लड़कियों को भी अश्लीलता करने वाले हर युवक को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए़।'लेडी सिंघम' ने बीच सड़क पर ही आरोपी का कॉलर पकड़कर थाने पहुंचाया
कौन हैं ये लड़का?