पत्‍नी, बच्‍चों की बेरहमी से की हत्‍या, फिर नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी को उतारा मौत के घाट, कौन हैं शख्‍स

Telangana Ranga Reddy murder case: तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले के शबाद मंडल से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली सामूहिक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। शनिवार को तड़के रंगा रेड्डी जिले के शबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले दैवलागुडा गांव में एक शख्‍स ने दो अपनी पत्‍नी, दो मासूम बच्‍चों समेत छह लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी।

Advertisement

राजकुमार नाम का ये दरिंदा POCSO केस का आरोपी थी और इस खूनी खेल के चंद घंटे पहले ही ज़मानत पर रिहा हुआ था। शुक्रवार को जमानत पर रिहा होने के बाद राजकुमार दैवलागुडा अपने गांव लौट आया था और घर लौटने के कुछ ही घंटे बाद उसने अपनी पत्‍नी, बच्‍चों और नाबालिग पीड़िता के परिवार पर हमला कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

पत्‍नी बच्‍चों को मारने के बाद की तीन हत्‍या

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दैवलागुडा गांव का रहने वाला राजकुमार ने पहले अपनी पत्‍नी 30 वर्षीय पत्‍नी औ बच्‍चों जिनमें एक की उम्र चार साल थी और दूसरी की 18 महीने उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद अपने गांव से छह किमी दूर उस गांव में गया ज‍हां पर उसको पॉस्‍को एक्‍ट के तहत जेल भेजने वाली नाबालिग लड़की और उसका परिवार र‍हता था। यहां पर उसने लड़की की 45 वर्षीय मां लक्ष्मी और 65 साल की नानी रुक्कम्मा को मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

इसके बाद 17 वर्षीय पीड़िता को खींचकर गांव के बाहरी इलाके में ले गया और पहले उसके साथ यौन उत्‍पीड़न किया और उसकी भी हत्‍या कर दी।

फोन कर माता-पिता को बोला- छह लोगों की मैंने कर दी हत्‍या

छह लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद राजकुमार ने फोन पर अपने माता-पिता को छह हत्‍याओं के बारे में बताया और कहा कि वो अब खुदकुशी करने जा रहा है। जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचि किया और छह हत्‍योओं के बारे में सूचित किया। जिसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीमों के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हत्‍याकांड के बाद आरोपी राजकुमार फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

क्‍यों पत्‍नी और दो मासूम बच्‍चों की हत्‍या?

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जमानत पर रिहा होने के बाद जब वो घर लौटा तो मामूली घरेलू झगड़ा हुआ और रात में आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके भाई ने बताया कि चीख-पुकार को दबाने के लिए उसने घर का पंखा, टीवी चालू किया और सोते समय अपनी पत्‍नी ओर दो छोटे बच्‍चों की हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार सइको किलर राजकुमार ने ये हत्‍याएं पत्‍थर और अन्‍य सामान की मदद से की।