Telangana Cm Revanth Reddy: अपने तर्कों से हमेशा विरोधियों को शांत करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, वो सीएम का नया अंदाज देखकर हैरान भी हैं और खुश भी। खास बात ये है कि वायरल वीडियो सीएम रेवंत रेड्डी ने खुद ही शेयर किया है।
इस वीडियो में सीएम रसोई में अपने नाती के लिए पुड़िया तलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सीएम के नाती, नाम रियांश है, उसने नाश्ते में पूड़ी खाने की इच्छा जताई थी लेकिन कहा था कि 'खाऊंगा तब, जब नाना आप बनाओगे।'
इसके बाद रेवंत रेड्डी तुरंत रसोई में घूसे और अपने प्यारे नाती के लिए कुक बन गए, वीडियो में सीएम के साथ रियांश भी है जो कि नानू को पूड़ी बनाते देख बहुत ज्यादा खुश हो रहा है। वीडियो में नाना-नाती की जोड़ी कमाल की दिख रही है, सीएम रेड्डी एक आम इंसान की तरह अपने ग्रैंडसन को खुश करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ये वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि 'क्या कोई मना कर सकता है जब नाती ज़िद करे, "नानाजी... मैं तभी खाऊंगा जब *आप* पूरी बनाएंगे"? पास में नाती, मुट्ठी भर आटा, झुर्रियों में हंसी और दर्जन भर पूड़ी जो गोल नहीं, रोज़मर्रा की भागदौड़ के बीच, अपने पोते के साथ पूरी बनाते हुए बिताए ये कुछ पल यादगार बन गए हैं।' #family. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की बाढ़ आ गई, लोगों ने इसे सीएम का क्यूट अंदाज बताया है और इसे 'ग्रैंड पापा वाला प्यार' बोला तो किसी ने लिखा 'क्यूट ग्रैड फादर'। कुछ लोगों ने रेवंत रेड्डी की तारीफ की है और कहा है कि 'जितनी शालीनता से वो राज्य संभालते हैं, उतनी ही शिद्दत से वो परिवार भी देखते हैं। शायद यही उनकी सफलता का राज है।' लोगों को इनसे सीखना चाहिए।' कुल मिलाकर सीएम इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मालूम हो कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की बेटी निमिषा रेड्डी की मशहूर बिजनेसमैन जी. वेंकट रेड्डी के बेटे और रेड्डी मोटर्स के मालिक सत्यनारायण रेड्डी से हुई है। रियांश निमिषा का बेटा है, जिसकी उम्र मात्र तीन साल है, जो कि ये वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है। एक नजर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सफरनामे पर तेलंगाना के सीएम का पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी है, 8 नवंबर 1969 को जन्मे रेवंत ने अपने सफर की शुरुआत बतौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता के रूप में की थी। इसके बाद वो तेलुगु देशम पार्टी के साथ जुड़े थे लेकिन साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की, वो गांधी परिवार के बेहद करीबी कहे जाते हैं। जुलाई 2021 में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट बनाए गए और फिर 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाई और सीएम की गद्दी संभाली, उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है । उनकी पत्नी का नाम गीता रेड्डी है और उनकी एक ही बेटी है निमिषा रेड्डी। हलफनामे के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ 30 करोड़ है। क्या कोई मना कर सकता है? सीएम ने वीडियो शेयर करके पूछा सवाल
'क्यूट ग्रैड फादर', लोग कर रहे हैं सीएम की तारीफ
रेड्डी मोटर्स के मालिक सत्यनारायण रेड्डी से हुई है सीएम की बेटी की शादी
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की एक ही बेटी है निमिषा
यह पढ़ें: IPS Tanushree: कौन हैं आईपीएस तनुश्री? जिनके ट्रांसफर से दुखी हैं पुलवामा के लोग, क्यों बोले-Miss You Didi
यह पढ़ें: IAS Pooja Singhal: करोड़ों का घोटाला करने वाली IAS पूजा सिंघल कौन? CM सोरेन संग तस्वीर वायरल, भड़के मरांडी