भूख हड़ताल के 19वें दिन कैसी है Sonam Wangchuk की सेहत? 9kg से ज्यादा वजन घटा, बोले- 2-4 दिन में नहीं मरूंगा

Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 19: क्लाइमेट एक्टिविस्ट और लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण की आवाज़ सोनम वांगचुक की जंतर मंतर पर चल रही भूख हड़ताल का 16 जुलाई को 19वां दिन है। उनकी लगातार गिरती सेहत को लेकर देशभर से चिंता जताई जा रही है।

Advertisement

लेकिन वांगचुक ने अपने फिक्रमंदो और चाहने वालों से अपील की है कि वे उनकी चिंता करने के बजाय 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च में शामिल हों।

Advertisement

बुधवार देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में वांगचुक ने अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत उतनी गंभीर नहीं है जितनी बताई जा रही है। मेडिकल जांच और ईसीजी रिपोर्ट सामान्य हैं और वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

Sonam Wangchuk का 19 दिनों में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन, कैसी है हेल्थ रिपोर्ट?

वांगचुक ने कहा, मेरी स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन इतनी खराब भी नहीं कि मैं 2-4 दिन में मर जाऊं। मेरी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं, लेकिन मेरा दिल और शरीर ठीक से काम कर रहा है। वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट जारी की है।

Advertisement

गुरुवार की जारी अपडेट के मुताबिक उनकी फिजिकल हेल्थ लगातार कमजोर हो रही है। मेडिकल अपडेट में बताया गया कि उनका वजन घटकर 56.9-57.15 kg तक पहुंच गया है। भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन 9 kg से अधिक कम हो चुका है।

मेडिकल अपडेट के मुताबिक वांग्चुक का ब्लड शुगर 80 mg/dL, ब्लड प्रेशर 105/61 mmHg और ऑक्सीजन सैचुरेशन 97% हैं। हालांकि शरीर में पानी की मात्रा फिलहाल ठीक है। बता दें कि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अब उनकी मांसपेशियां लगातार जवाब दे रही हैं। इससे यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया है। जिससे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसी वजह से उन्हें 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

भूख हड़ताल खत्म करने से गलत संदेश जाएगा: वांग्चुक

सोनम वांगचुक ने जंतर मंतर से साफ तौर पर सरकार और समर्थकों से कहा कि यदि वह अपना अनशन खत्म कर देते हैं तो सरकार को यह संदेश जाएगा कि आंदोलन गंभीर नहीं था। उन्होंने देशवासियों से पूछा, अगर मैं खाना खा लूं तो क्या बदल जाएगा? सरकार को लगेगा कि इस आंदोलन की कोई जरूरत नहीं थी। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मुझे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, बल्कि 20 जुलाई को संसद तक होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होकर हमारा साथ दीजिए।

Advertisement

देशभर में समर्थन, CJP का आज सामूहिक उपवास की अपील

वांगचुक के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों और सोशल एक्टिविस्ट ने भी आंदोलन तेज कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने 16 जुलाई को देशभर में एक दिन का सामूहिक भूख हड़ताल का आह्वान किया है।

CJP Protest: सोनम वांगचुक अनशन पर, उधर ब्रेड पकोड़ा खाते दिखे अभिजीत दीपके,Viral Video पर मचा बवाल
Advertisement

सोनम वांग्चुक से मिलने जंतर मंतर पर पर आज जा सकते हैं ये नेता

CJP प्रोटेस्ट पर पार्टी फंडिंग का लग रहे आरोंंप पर सोनम वांग्चुक ने साफ किया कि ये किसी राजनीतिक पार्टी का मंच नहीं है। यहां कोई भी अपना समर्थन दे सकता है। इसी बीच कई विपक्षी नेता उनसे मुलाकात करके भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

16 जुलाई को AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाजने शाम 4 बजे जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं अरविंद केजरीवाल भी शाम 5 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत भी वांगचुक से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी वांगचुक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद के मानसून सत्र में छात्रों और आंदोलन से जुड़े मुद्दे उठाएगा तथा केंद्र सरकार से संवाद शुरू करने की अपील की।

19 दिन से क्यों भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांग्चुक?

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफा, एजुकेशन में ट्रांस्पेरेंसी और सरकार की जवाबदेही को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए वांग्चुक कहते हैं कि एक इस्तिफे से कुछ नहीं होगा लेकिन सरकार की लापरवाही करने पर जवादेही की शुरूआत होगी। मेडिकल या किसी भी परीक्षा का पेपर अगर बच्चे खरीद कर ही पास होंगे तो देश का भविष्य कहां जाएगा।

'देश में सब बिकाऊ', भूख हड़ताल के 16वें दिन छलका Sonam Wangchuk का दर्द, PM मोदी से बोले- संवेदनशीलता दिखाइए

English Summary

Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 19: July 16 marks the 19th day of Sonam Wangchuk's ongoing hunger strike at Jantar Mantar. Amidst his steadily declining health, a fresh medical report has been released. Read what the doctor has to say about the climate activist's health...