मुंबई, अप्रैल 19: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार को लेकर जमकर वाहवाही बटोर रही हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने जबरदस्त फोटोशूट करवाया है। जिसमें 40 वर्षीय एक्ट्रेस का जबदस्त ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पिछले कई किलो वजन घटाने के बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंकाने वाली श्वेता तिवारी 40 साल की होने के बावजूद यंग एक्ट्रेस को खूबसूरती और फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर दे रही हैं। दिन पर दिन और खूबसूरत हो रही श्वेता तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटो शूट की जो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर उनके फैंस क्रेजी हो रहे है और उनकी फोटो को लाइक करके कमेंट कर रहे हैं।
श्वेता तिवारी ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो पैरेट ग्रीन कलर के स्टाइलिस गाउन में नजर आ रही हैं और आखों का जबदस्त मेकअप किया है। जो उनके बोल्ड लुक को चार चांद लगा रहा है। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। इन फोटोज में दिख रहा श्वेता का जबदस्त फिगर फैंस को दीवाना बना रहा है।
सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सिंगल मदर श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक तिवारी को इन फोटोज में कड़ी टक्टर देती नजर आ रही हैं। श्वेता तिवारी की तस्वीरें देखकर फैंस उनकी तुलना जिंदगी न मिलेगी दोबारा की सैनोरीटा से कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन वायरल फोटो को फैंस के हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल