'Hydrogen Train से बदलेगी रेलवे की तस्वीर',जींद से PM मोदी का बड़ा संदेश, पुरानी यादें भी की ताजा

PM Modi India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही रेलवे कि ऐतिहासिक उपल्बधियों में एक और अध्याय जुड़ गया।

Advertisement

हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन देश ने नए उत्साह का संचार करेगी। इससे भारत को भविष्य की ग्रीन ट्रांस्पोर्ट सिस्टम की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने इस मौके को भारतीय रेलवे और देश के लिए गर्व का दिन बताया।

आत्मनिर्भर भारत की ओर देश का बड़ा कदम-देश में उत्साह का नया माहौल बनेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत लगातार नई टेक्नोलॉजीज को अपनाते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह परियोजना केवल एक रेल सेवा नहीं है, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

Advertisement

स्वदेशी तकनीक से विकसित यह ट्रेन देश को उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में खड़ा करती है, जहां हाइड्रोजन तकनीक का इस्तेमाल रेल परिवहन में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि रेलवे अब पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, लॉगिन से टिकट बुकिंग और पेमेंट तक क्या-क्या बदला? नए पोर्टल की बड़ी अपडेट
Advertisement

'जींद का घी और घेवर आज भी वही स्वाद लिए हुए हैं'

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जींद से अपने पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने कहा उनके लिए पुरानी यादों को फिर से जीने जैसा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,मेरे लिए जींद आना हमेशा पुरानी यादों को ताजा करने जैसा होता है।

यहां बैठकर मुझे कई पुराने और परिचित चेहरे दिखाई दिए। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां कई लोग ऐसे भी होंगे जो दावा करेंगे कि जब मैं संगठन के काम से जींद आता था, तब मैं उनके स्कूटर के पीछे बैठकर घूमता था।

Advertisement

अपने संबोधन में पीएम ने मजींद की प्रसिद्ध मिठाइयों और घी के स्वाद को याद किया। उन्होंने कहा,जींद का घी और घेवर आज भी पहले जैसे ही हैं। उनका स्वाद बिल्कुल नहीं बदला है, लेकिन जींद के लोगों की सोच, जीवनशैली और विकास की रफ्तार जरूर बदल गई है।

रेलवे के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में रेलवे में कई बदलाव हुए हैं। वंदे भारत ट्रेनों से लेकर आधुनिक स्टेशन, इलेक्ट्रिफिकेशन और अब हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण हैं कि रेलवे तेजी से भविष्य की जरूरतों के हिसाब से खुद को बदल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल रेल सेवाओं में शामिल होगा।

Advertisement

देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन बनी आकर्षण का केंद्र

बताते चलें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने जिस हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया, वह भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इसमें कुल 10 कोच हैं जिनमें एक बार में करीब 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे।

ट्रेन में आधुनिक हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बिना धुआं छोड़े केवल पानी की भाप वेस्टेज के तौर पर बाहर करती है। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन भारत के नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही भारत अब अमेरीका,चीन औऱ जापान जैसे देशों के लिस्ट में आ गया है जो ग्रीन एनर्जी सिस्टम की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

PM मोदी ने रेलवे को सौंपी देश की पहली Hydrogen Train, क्या है इस ट्रेन की खासियत, जानें क्या होगा रूट?

English Summary

PM Modi India First Hydrogen Train: PM Modi inaugurated the country's first hydrogen train on July 17. On this occasion, he stated that this marks not just the launch of a new train, but a significant step towards an 'Atmanirbhar Bharat' (Self-reliant India), clean energy, and modern railways.