Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए जम्मू की एक अदालत ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
Advertisement
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच एजेंसियों द्वारा दिए गए साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।
Advertisement
गौरतलब हो हाफिज सईद लंबे समय से भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का आरोपी रहा है। वह वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। भारत उसे कई अन्य आतंकी गतिविधियों में भी वांछित मानता है। खबर अपडेट हो रही है....