किसे मिलेगा 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष? BJP या फिर..., NDA घटक दलों की आज हो सकती है अहम बैठक
18वीं लोकसभा का गठन हो चुका है। अब तक एनडीए ने अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में एनडीए घटक दलों की बैठक अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही इस बार उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है। चर्चा है कि ये उपाध्यक्ष का पद भाजपा अपने सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी को दे सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हो चुका है। लेकिन इस बार 2019 या फिर 2014 वाली स्थिति नहीं है। केंद्र ने बीजेपी के लिए सरकार बनाना बिना सहयोगी दलों के संभव नहीं था। ऐसे में सरकार में सहयोगी दलों की एंट्री मजबूत होगी। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी कसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने पास ही रख सकती है। हालांकि अब तक एनडीए की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।

अगले हफ्ते यानी सोमवार से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होना है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी, राधा मोहन सिंह और भर्तृहरि महताब के नाम चर्चा में हैं। राजनीतिक गरलियारों में ये भी चर्चा है कि निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है।
इस बीच लोकसभा अध्यक्ष पद से जुड़े सवाल पर किरेन रिजिजू ने कहा कि जल्द ही इसक पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले एनडीए के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
हलांकि इस बार एनडीए में भाजपा की ताकत कम होने के बावजूद सरकार के तेवर में कोई कमी नहीं आई है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद सत्ता पक्ष के पास ही रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष की रेस की बात करें तो दो बीजेपी नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें पहला नाम निवर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का है, जबकि दूसरा आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष व सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications