Bengaluru: 'जबरन टॉयलेट का किया इस्तेमाल, दिखाया प्राइवेट पार्ट', महिला ने सुनाई रोंगेटे खड़ी करने वाली आपबीती

Bengaluru: बेंगलुरु की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस महिला ने वीडिया में रो-रोकर एक डिलीवरी एजेंट की ऐसी हरकत बताई है, जिसने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कुछ लोगों के अंदर कानून का कोई खौफ नहीं है? वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि एक डिलीवरी एजेंट पार्सल डिलीवर करने उनके फ्लैट आया था।

सामान देने के बाद उसने महिला से कहा कि 'वो टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहता है', जिस पर उस महिला ने उसे मना किया और कहा कि' मैं अजनबियों को घर के अंदर आने नहीं आने दे सकती हूं।' इस पर वो जबरन घर में घुस गया और उसने टॉयलेट का इस्तेमाल किया और उसके बाद उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकत की।'

महिला ने वीडियो में कहा कि 'मैंने उसे घर में आने से मना किया था और कहा कि अगर कोई इमरजेंसी है तो पुरुष पड़ोसियों से मदद ले ले।लेकिन डिलीवरी एजेंट ने कथित तौर पर उनकी बात अनसुनी कर दी, अपनी चप्पलें उतारीं और जबरन घर में घुस गया और जब वह वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने मेरे सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए।'

'मैं एकदम से डर गई थी', महिला ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

महिला ने कहा कि 'मैं एकदम से डर गई थी, मैं अपने फोन का कैमरा ऑन किया हुआ था और मेनडोर पर खड़ृी थी,जिससे कि अगर जरूरत पड़े तो मैं घर से बाहर जा सकूं। अब हालत ऐसी है कि मैं अपने ही घर में इनसिक्योर महसूस कर रही है। ऐसे कोई कैसे किसी के घर में घुस सकता है, हम रोज रेप की खबरें पढ़ते हैं, मैं बहुत ही डरी हुई और सदमें में हूं।'

'लोगों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है', वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो पर काफी लोगों ने रिएक्शन दिया है। कुछ लोगों ने कहा कि 'महिला को तुरंत शोर मचाना चाहिए था, जिससे वहां पर लोग एकत्र हो जाते', तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'लोगों के मन में कानून का डर नहीं है'। तो वहीं एक ने लिखा 'इस मामले में पुलिस को कड़ा एक्शन लेना चाहिए ।' फिलहाल घटना के बारे में पता चलने पर मराठाहल्ली पुलिस ने महिला से संपर्क किया। उसकी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और अभी खबर आ रही है कि डिलेवरी एजेंट को अरेस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

'आरोपी गिरफ्तार', DCP व्हाइट फील्ड बेंगलुरु ने दी जानकारी

इस बारे में DCP व्हाइट फील्ड बेंगलुरु ने जानकारी देते हुए कहा कि 'निलोफर फातिमा की शिकायत के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट, विजय मल्लिकार्जुन कामथ ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79, और 329(2) के तहत केस नंबर 345/2026 दर्ज किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

फ्लिपकार्ट ने भी लिया एक्शन, मांगी माफी

फ्लिपकार्ट ने भी डिलीवरी एजेंट, विजय मल्लिकार्जुन कामथ के लिए महिला से माफी मांगी है और उसे तत्काल काम से हटा दिया है। उसने कहा है कि 'हर डिलीवरी एजेंट का बैकग्राउंड चेक किया जाता है, ऐसी हरकतें बहुत कम होती हैं, लेकिन किसी महिला के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता है, हम माफी मांगते हैं और जांच में पूरा सहयोग करने का वादा करते हैं।'

यह पढ़ें: Neeraj Sharma: तांत्रिक के कहने पर आयुषी ने कराई मां की हत्या? वकील ने आरोपी बलराम के बारे में बताई बड़ी बात
यह पढ़ें: Rohit Chandel: 'पहले धमकाया फिर पीछा किया', पॉक्सो केस में गिरफ्तार रोहित चंदेल कौन? कोस्टार ने कही बड़ी बात

English Summary

Delivery Agent Forcefully Entered my Home, use toilet and Obscene act says Bengaluru Woman, People angry Hindi.