Datia Bypoll Violence 2026: मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी के एक फैसले के बाद भारी बवाल मच गया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का दतिया उपचुनाव से टिकट काटे जाने के बाद शनिवार, 11 जुलाई को देर रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
दरअसल, टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है और इसी वजह से वो सड़कों पर उतर आए और भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो कर बेकाबू हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक- गुस्साए समर्थकों ने पुलिस पर भी पथराव किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद दतिया में पुलिस बल तैनात है। ANI से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने शुक्रवार, 10 जुलाई की शाम से ही नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर चक्का जाम किया था। लोग सड़क पर बैठ गए जिससे हाईवे पर दोनों ओर 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिससे दतिया और आसपास के जिलों में टैफिक भी प्रभावित हुआ। दतिया के SP मयूर खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन लगातार प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर रहा था। कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने कई बार उनसे चक्का जाम खत्म कर शांतिपूर्वक लौटने की अपील भी की थी। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और देर रात अचानक हालात बिगड़ गए। एसपी मयूर खंडेलवाल के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने और भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि, आंसू गैस के बाद पथराव और तेज हो गया। स्थिति को अनियंत्रित होता देख कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पूरे इलाके में फ्लैग मार्च करते हुए भीड़ को वहां से हटाया। समर्थकों के पथराव में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दतिया के ASP और SP मयूर खंडेलवाल भी इसमें घायल हुए हैं। SP मयूर खंडेलवाल ने मीडिया से बताया कि प्रदर्शन की आड़ में करीब 3 हजार से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद करा दिया और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करके ट्रैफिक को प्रभावित किया। हिंसा के बाद दतिया के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रख रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।टिकट कटने पर नाराज समर्थकों ने NH-44 पर काटा बवाल
प्रशासन के बार-बार समझाने के बाग भी बिगड़े हालात, सुबह 4 बजे हुआ पथराव
MP News: ओंकारेश्वर की 'एकात्मता की मूर्ति' पूरी तरह सुरक्षित, 169 किमी/घंटा की हवा और भूकंप के मानकों पर खरी
कई पुलिसकर्मी घायल, अधिकारी भी चोटिल
Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर का डर या कुछ और? BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने क्यों वापस लिया नामांकन