नरोत्‍तम मिश्रा को भाजपा को दिखाया ठेंगा तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना से मिला उम्‍मीदवारी का ऑफर

Datia Assembly by-election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में राज्‍य के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्‍तम मिश्रा को टिकट ना देकर बड़ा तगड़ा झटका दिया है। दतिया सीट से नरोत्‍तम मिश्रा पक्‍के उम्‍मीदवार माने जा रहे थे लेकिन अपने नामांकन की तैयारी तक कर चुके नरोत्‍तम मिश्रा की जगह दूसरे नेता को उम्‍मीदवार बना दिया।

Advertisement

टिकट कटने के बाद सुर्खियों में आए नरोत्‍तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने दतिया उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से टिकट देकर उम्‍मीदवार बनाने का प्रस्‍ताव दे डाला है।

Advertisement

दरअसल, ये ऑफर मध्‍य प्रदेश के सुनील शर्मा की ओर से आया है। उन्‍होंने कहा अगर वो ये प्रस्‍ताव स्‍वीकार करते हैं तो शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और विधायक आदित्‍य ठाकरे उनके लिए अन्‍य नेता चुनाव प्रचार करेंगे।

उन्‍होंने खुलासा किया कि नरोत्‍तम मिश्रा को मैंने ये प्रस्‍ताव पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद दिया है। सुनील शर्मा ने बताया कि आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौर के जरिए नरोत्‍तम मिश्रा को ऑफर वाला वीडियो मैसेज शेयर करने को कहा है।