COVID-19 Outbreak 2026: भारत में 2026 में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना फैलाव शुरू कर रहा है। आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कडप्पा जिले के चार कोविड पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट पाया गया। यह ओमिक्रॉन का एक सब-लाइनेज (उप-वंश) है, जो दुनिया के कई देशों में पहले से ही नजर आ चुका है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने 18 जुलाई देर रात जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग ने इन सैंपलों को पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजा था, जहां टेस्टिंग के बाद RF.5 की मौजूदगी सामने आई। मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जनता से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की। राज्य में फिलहाल कोविड के मामले छिटपुट हैं, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
RF.5, SARS-CoV-2 वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्राकृतिक रूप से विकसित सब-लाइनेज है। यह JN.1 वैरिएंट से LF.7 और PY.1.1.1 शाखाओं के माध्यम से उत्पन्न हुआ है। यह कोई रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस वैरिएंट पर लगातार नजर रख रहा है। सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों में इसके मामले पहले ज्यादा देखे गए। उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, RF.5 अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं माना जा रहा है। संक्रमण क्षमता और गंभीरता में कोई खास अंतर नहीं दिखा है। RF.5 के लिए अलग से कोई आधिकारिक डेथ रेट (CFR/IFR) जारी नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल 16 कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिनमें 16 जुलाई तक के 12 मामले शामिल हैं। कडप्पा जिले में इन चार सैंपलों की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी किया गया है। टीचिंग अस्पतालों में विशेष कोविड वार्ड तैयार किए जा रहे हैं।टेस्टिंग किट्स और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल पूरी तरह तैयार, ऑक्सीजन और दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित है। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले छिटपुट हैं और कोई बड़े पैमाने पर फैलाव नहीं दिख रहा। फिर भी, लोगों से मास्क का इस्तेमाल, हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि जुलाई 2026 में एकाएक कई राज्यों में कोरोना के केस मिले हैं। आइए जानते हैं... जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना वायरस अपने पैर पसाने लगा। केरल में 115 मामले (सबसे ज्यादा) दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर कर्नाटक 64 केसों के साथ रहा। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र में 43 केस कोरोना के दर्ज किए गए। इसी तरह, तमिलनाडु में 39, दिल्ली और अंडमान-निकोबार में 18-18 और राजस्थान में 12 की पुष्टि हुई। उत्तर प्रदेश में BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए INSACOG और NIV पुणे जैसे संस्थान सक्रिय हैं। आंध्र प्रदेश का यह कदम उसी निगरानी का हिस्सा है।Omicron RF.5 Variant क्या है? कितना घातक?
Andhra Pradesh Coronavirus: आंध्र प्रदेश में 16 कोरोना केस, अलर्ट जारी
Kumar Sanu के बेटे जान को हुआ COVID, हुई ऐसी हालत, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, लोग मांग रहे दुआ
COVID-19 की वापसी: कितने राज्य प्रभावित?
COVID-19 का विस्फोट? आंध्र प्रदेश में 12 संक्रमित-4 मौतें, केरल-महाराष्ट्र डेंजर जोन! UP-दिल्ली में कितने केस?
भारत में कोविड वैरिएंट्स की यात्रा को समझें...
Corona Virus Attack: बारिश के बीच लौटा कोरोना! 46 साल के व्यक्ति की मौत, कंटेनमेंट जोन में कौन से इलाके?