CJP Protest में आकर फंस गए निहंग सिख? कैमरे के सामने खोल दी सारी पोल, खुद देखिए क्या कहा

CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में अब निहंग सिखों की एंट्री हो चुकी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी इस आंदोलन में कुछ आसामाजिक तत्व भी शामिल हैं जो लगातार तोड़-फोड़ और हंगामा कर रहे हैं। पुलिस के लाठीचार्ज में कई स्टूडेंट्स के घायल होने की भी खबर आई है। इसी बीच निहंग सिखों का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों और आंदोलन के मौजूदा स्वरूप पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

एक निहंग सिख ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था, वह अब पीछे छूटता नजर आ रहा है। निहंग सिख ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर मौजूद भीड़ में छात्रों की संख्या काफी कम है और कई दूसरे लोग आंदोलन का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

'छात्रों की आवाज पर ध्यान दें'

वीडियो में निहंग सिख ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन स्थल पर 20 फीसदी छात्र भी नजर नहीं आ रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पुलिस से विवाद कर रहे हैं और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि अगर वे आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो अपने मूल मुद्दे पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ था, जैसे मंत्री और अधिकारियों के इस्तीफे की मांग, वे अब उतनी प्रमुखता से सुनाई नहीं दे रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Naimisha Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने क्यों छोड़ा इंस्टाग्राम? CJP प्रोटेस्टर्स नैमिषा से ये डिमांड

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आम लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाए जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि कई लोग ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उनकी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सवाल किया कि अगर कोई उन पर हमला करेगा तो क्या वे सभी वहां से भाग जाएंगे।

Advertisement

सिख ने कहा, "हांजी, तो इस समय हम खड़े हैं जंतर-मंतर पर। आप यह देख सकते हैं। और यहां न एक चीज़ मुझे बहुत बुरी लगी कि छात्रों का जो मुद्दा था... वह सिर्फ छात्रों का मुद्दा बनकर नहीं रह गया है। इस समय यहां बहुत से लोग अपनी रोटियां सेकने आ गए हैं बाहर वाले। और यहाँ छात्र तो मेरे हिसाब से मुझे 20% भी पूरे नहीं दिखे।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "पता नहीं... वह लफंगे से ज़्यादा दिख रहे हैं। जो उलटी-सीधी बातें ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह लगा लो... या पुलिस वालों से पंगे लेने वाले ज़्यादा हैं, वह लगा लो... यार, छात्रों से मैं गुज़ारिश करता हूँ कि अगर इधर आ रहे हो तो समझकर आना, क्योंकि छात्र मुझे यहाँ नहीं दिख रहे। यहां वह बातें तो हो ही नहीं रहीं, वह नारे तो लग ही नहीं रहे कि उन्हें (मंत्री/अधिकारियों को) इस्तीफा देना चाहिए या जैसा भी है... जिस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू किया था। वह तो नहीं दिख रहा अब इस समय! बाकी महाराज कृपा करें... जिस वजह से यह मुद्दा... जिस वजह से यह मोर्चा लगा था, वह मोर्चा सफल हो।"

'लाठीचार्ज हुआ तो सब भागेंगे'

निहंग सिख ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ बदसलूकी और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के समय आवाज उठानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब लोग शांत खड़े हैं, तब उन पर उंगली उठाना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर पुलिस लाठीचार्ज करती है तो प्रदर्शन में मौजूद कई लोग और मीडिया कर्मी वहां से भागते नजर आएंगे। वीडियो में उन्होंने खुद को और अपने साथियों को किसी विवाद या हिंसा से दूर बताते हुए कहा कि वे वहां सामान्य तरीके से सेवा कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं RAF अफसर सोनिया सहरावत? CJP प्रदर्शन में टूटा था हाथ, लेकिन अब क्यों हो रही थू-थू, वजह करेगी हैरान