बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई कौन हैं? पुलिस ने किस गंभीर आरोप में किया अरेस्‍ट

Bageshwar Dham, Shaligram Garg arrested: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री के छोटे भाई मुश्किल में फंस चुके हैं। उन्‍हें एक बड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस द्वारा अरेस्‍ट किए जाने के बाद धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं। आइए समझते हैं क्‍या है पूरा मामला और कौन हैं धीरेंद्र शास्‍त्री के छोटे भाई?

Advertisement

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई को पुलिस ने क्‍यों किया अरेस्‍ट, क्‍या है पूरा मामला?

पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के छोटे भाई को एक जमीन विवाद में एक किसान के साथ मारपीट करने और उस पर गोली चलाने के गंभीर मामले में पुलिस ने अरेस्‍ट किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के घायल मोतीलाल कुशवाहा ने शालिग्राम पर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को उन्‍होंने मारपीट की और उन पर गोली चलाई। घायल अवस्‍था में किसान मोतीलाल को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया हैइसी किसान की ओर से शालिग्राम के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

Advertisement

क्‍या बोली छतरपुर पुलिस?

आज तक को दिए इंटरव्‍यू में एडिशनल एसपी आदित्‍य पटेल ने बताया कि जमीन विवाद में छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम उर्फ सौरव गर्ग और एक अन्‍य आरोपी अंकित मिश्रा को अरेस्‍ट किया गया। इसक बाद दोनों आरोपियों को राजनगर न्‍यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया मामले में जांच जारी है और एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

पहले भी विवादों में आ चुके हैं पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के छोटे भाई

ये पहला मौका नहीं है जब पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का नाम किसी विवाद में आया है। कुछ साल पहले शालिग्राम पर हवा में पिस्‍टल लहराने, मारपीट और धमकी देने के और टोलकर्मियों से लड़ाई का अरोप लग चुका है। इसके अलावा 2024 में एक वीडियो जारी किया था जिसमें शालीग्राम ने धीरेंद्र शात्री और बागेश्वर धाम से अपने मामलों को अलग रखने की गुजारिश की थी।

Advertisement

कौन हैं धीरेंद्र शास्‍त्री के छोटे भाई शालिग्राम?

मध्‍यप्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थ्ति बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शात्री के छोटे भाई का नाम शालिग्राम उर्फ गौरव गर्ग है। शालिग्राम गर्ग पूर्व कथावाचक पंडित रामकृपाल गर्ग और मां सरोज गर्ग के छोटे बेटे हैं और पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के सगे छोटे भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शालिग्राम का जन्‍म वर्ष 2000 में हुआ। शालिग्राम भी अपने पिता और भाई पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री की तरह भगवा वस्‍त्रों में नजर आते हैं। बागेश्वर धाम कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ में कई बार पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के साथ नजर आते रहे हैं।

Advertisement
'बच्चे चार पैदा करो लेकिन एक', मोहन भागवत की मौजूदगी में बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्‍त्री ने दिया बड़ा बयान
छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्‍त्री ने ऐसा क्‍या कहा? गुस्‍से से तमतमाए रितेश देशमुख