E20 को लेकर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोगों से ऑनलाइन पेटिशन पर हस्ताक्षर करने की अपील

Arvind Kejriwal Letter PM Modi: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने E20 को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। AAP प्रमुख ने 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस पर अपनी आवाज उठाएं और ऑनलाइन पेटिशन पर हस्ताक्षर करें।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो मैसेज शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर पत्र लिख कर भेजा है। अब जनता भी इस पर अपनी राय रखे और प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाए। पूर्व सीएम केजरीवाल ने लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की खास अपील की है।

E20 को लेकर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

अपने मैसेज में केजरीवाल ने कहा, "कल मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा। आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और प्रधानमंत्री के नाम पेटिशन पर साइन करें। प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव भी साझा करें।"

Advertisement

इस के जरिए उन्होंने लोगों से केवल याचिका पर हस्ताक्षर करने की ही अपील नहीं की, बल्कि E20 ईंधन के उपयोग से जुड़े अपने अनुभव भी साझा करने का अनुरोध किया।

E20 को लेकर क्या है विवाद, क्यों छिड़ी है बहस?

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिलावट होता है। केंद्र सरकार इसे लागू कर रही है। सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को लाभ मिलेगा और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। हालांकि, इस नीति को लेकर पर्यावरण एक्टिविस्ट औऱ राजनीतिक पार्टीयां अपनी चिंता जताई है।

Advertisement

उनका कहना है कि पुराने वाहनों पर E20 ईंधन के प्रभाव, माइलेज, इंजन की क्षमता और रखरखाव की लागत जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी और व्यापक जागरूकता जरूरी है। फिलहाल, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से इस मुद्दे पर सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की अपील की है।

'देश में सब बिकाऊ', भूख हड़ताल के 16वें दिन छलका Sonam Wangchuk का दर्द, PM मोदी से बोले- संवेदनशीलता दिखाइए

English Summary

Arvind Kejriwal Letter to PM Modi: Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal has written to PM Modi regarding E20. He has also appealed to the public to sign an online petition.