23 दिन बाद टूटा AISA अध्यक्ष नेहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का अनशन, सांसदों के आश्वासन के बाद लिया फैसला

AISA President Neha Ends 23 Day Hunger Strike: दिल्ली में CJP के 'संसद चलो' मार्च और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। NEET पेपर लीक के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था के अन्य मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तिफे की मांग CJP प्रोटेस्टर्स कर रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा और उनके साथ अनशन कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

Advertisement

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर जुटे हुए हैं। आंदोलन के दौरान कई सांसदों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने अनशनकारियों से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। इसके बाद सभी ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। AISA अध्यक्ष नेहा और अन्य कार्यकर्ता पिछले 23 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना था कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है।

Advertisement

सांसदों और सामाजिक नेताओं की अपील का असर

आंदोलन के दौरान कई सांसदों और सिविल सोसाइटी के प्रमुख लोगों ने अनशनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। इसी अपील के बाद नेहा और उनके साथियों ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। अनशन समाप्त करने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब इसे दूसरे लोकतांत्रिक तरीकों से आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा', CJP प्रोटेस्ट में किसने दी भारत को नेपाल बनाने की धमकी? वीडियो वायरल

CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी अन्य खबरें

CJP Protest LIVE: 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर पर बवाल, रैपिड एक्शन फोर्स का लाठीचार्ज, पुलिस हाई अलर्ट
Delhi Metro Update: CJP प्रोटेस्ट के चलते जनपथ समेत कई बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रा से पहले देख लें गाइडलाइन
Advertisement
CJP के 'संसद चलो' मार्च से पहले छावनी में बदली राजधानी दिल्ली, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
Sonam Wangchuk Health Update: अनशन के 21वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? इलाज लेने से किया इनकार