अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बड़ा ऐक्शन! प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया पांच मंजिला इमारत का हिस्सा

Abhishek Banerjee Office Portion Demolished: पश्चिम बंगाल में शनिवार, 18 जुलाई को एक टीएमसी के खिलाफ एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऑफिस के एक हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। यह इमारत साउथ 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है। प्रशासन का कहना है कि भवन का कुछ हिस्सा बिना मंजूरी के बनाया गया था।

Advertisement

इससे पहले इमारत को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन तय समय के भीतर कोई जवाब या जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए गए। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया। सुबह अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध बताए गए हिस्से को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अब सरकारी स्कूलों में होगी JEE, NEET और CUET की मुफ्त तैयारी! सीएम ने लॉन्च किया 'लाइव क्लासेज' प्रोग्राम

नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार, इमारत को पहले ही नोटिस भेजा गया था। नोटिस में कहा गया था कि भवन का निर्माण जरूरी मंजूरी के बिना किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। शनिवार की सुबह प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान पांच मंजिला इमारत के उस हिस्से को गिराया गया, जिसे अधिकारियों ने अवैध निर्माण बताया। किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

Advertisement

चुनाव के बाद बंद पड़ा था कार्यालय

बताया जा रहा है कि यह कार्यालय विधानसभा चुनाव के बाद से बंद था। प्रशासन का कहना है कि भवन से जुड़े वैध दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए, जिसके चलते कार्रवाई की गई। अभिषेक बनर्जी का यह कार्यालय TMC की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता था। यहां पहले पार्टी की कई अहम बैठकें होती थीं। हालांकि चुनाव नतीजों के बाद से यहां गतिविधियां काफी कम हो गई थीं। अब प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Koel Mallick Caste: ममता बनर्जी और TMC को छोड़ने वालीं कोयल मल्लिक की क्या है जाति? कौन से धर्म में की शादी?