Who Is Real Phunsukh Wangdu: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के रैंचो उर्फ फुंसुक वांगड़ू के किरदार को लद्दाख के मशहूर इंजीनियर, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जोड़कर देखा जाता रहा है लेकिन अब इस लंबे समय से चली आ रही चर्चा पर खुद आमिर खान ने विराम लगा दिया है। लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने साफ कहा कि '3 इडियट्स' का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था और फिल्म बनने के दौरान उनकी टीम उन्हें जानती तक नहीं थी।
सोनम वांगचुक पर आमिर खान का बड़ा बयान
आपको बता दें कि फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान के किरदार 'रैंचो' को लेकर कहा जा रहा था कि ये सोनम वांगचुक पर ही आधारित था। हालांकि अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि सोनम वांगचुक का '3 इडियट्स' से कोई लोना-देना नहीं है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि ये गलतफहमी कहां से शुरू हुई। दरअसल लंदन में आयोजित एक इवेंट में आमिर खान से सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया था। इस इवेंट में सोनम वांगचुक की चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का जिक्र हुआ था और एक्टर से इस मामले में कई सारे खुलासे किए।
-'3 इडियट्स' के लिए सोनम वांगचुक से प्रेरणा मिलने की बात पर आमिर खान ने कहा- नहीं, असल में ये सच नहीं है। ये एक गलतफहमी है। जब हम '3 इडियट्स' फिल्म बना रहे थे, तब मुझे सोनम वांगचुक के बारे में पता ही नहीं था। मैंने हाल ही में 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था लेकिन वो गलत हैं। हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात जो फिल्म के दो लेखक हैं, हममें से किसी को भी सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। -आमिर खान ने आगे कहा- हालांकि सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वो बहुत अच्छा है। उनकी और उनके काम की इज्जत करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि वह 3 इडियट्स के किसी किरदार पर ही आधारित हो। मैं ये बात असल तथ्यों के आधार पर बताना चाहता था। -आपको बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स में Phunsukh Wangdu उर्फ रैंचो का किरदार आमिर खान ने निभाया था। फिलहाल आमिर खान ने ये खुद बताया है कि फुंसुक वांगड़ू कोई असली कैरेक्टर नहीं है बल्कि इसे सिर्फ मूवी के लिए तैयार किया गया था। -कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म '3 इडियट्स' के फुंसुख वांगड़ूं का किरदार लद्दाख के मशहूर एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के जीवन और आविष्कारों से अत्यधिक प्रेरित माना जाता है। हालांकि आमिर खान और फिल्म निर्माताओं ने इसे एक काल्पनिक कहानी बताया है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर भी आधारित है। -'3 इडियट्स' फिल्म के आखिर में रैंचो का स्कूल ड्रूक पद्मा कार्पो स्कूल (Druk Padma Karpo School) दिखाया जाता है, जिसे ड्रूक वाइट लोटस स्कूल भी कहते हैं। ये असल स्कूल लद्दाख के शेय (Shey) इलाके में स्थित है, जो लेह शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। इस स्कूल की स्थापना साल 2001 में 'द ग्यालवांग द्रुकपा' (बौद्ध आध्यात्मिक गुरु) द्वारा की गई थी। हालांकि सोनम वांगचुक ने एक इंजीनियर के तौर पर इस स्कूल की कुछ इमारतों को डिजाइन करने में मदद की थी। -सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित किया गया असली संस्थान SECMOL (Students' Educational and Cultural Movement of Ladakh) है। ये एक वैकल्पिक शिक्षा केंद्र है जो पूरी तरह सोलर एनर्जी पर चलता है। इसके बाद आमिर खान से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सवाल पूछा गया। दरअसल सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में आमिर खान ने कहा- हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही अपना अनशन खत्म कर दें। वहीं आमिर खान के बाद उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने भी आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। किरण राव ने सरकार से अपील की कि वह वांगचुक से बात करे। किरण राव ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल फोटो भी बदल लिया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि आखिर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे जनता की बात सुनी जा सके। किरण राव ने सिर्फ सोनम वांगचुक ही नहीं बल्कि उन छात्रों के लिए भी सपोर्ट जाहिर किया है, जो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कुछ समय पहले टीवी के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन से बात करते हुए सोनम वांगचुक ने फिल्म '3 इडियट्स' पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- अगर आप ये कहते हैं कि 3 इडियट्स मूवी मुझसे प्रेरित है, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। बहुत से लोग कहते हैं कि ये फिल्म मुझ पर आधारित है लेकिन मैं इससे सहमत भी नहीं हूं। सही शब्द ये होगा कि ये शायद मुझसे प्रेरित या प्रभावित है।आमिर खान ने कहा- '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है
सोनम वांगचुक को आप समझ रहे थे 3 Idiots वाला Phunsukh Wangdu? अब खुली पोल, Aamir Khan ने बताया ऐसा सच
कौन है असली Phunsukh Wangdu?
लद्दाख के कौन से स्कूल में हुई थी 3 Idiots की शूटिंग?
'सोनम वांगचुक जल्दी अपना अनशन खत्म कर दें'
'Sonam Wangchuk का CJP कर रही है इस्तेमाल', Shweta Tiwari पर क्यों भड़के लोग? बोले-प्लीज ज्ञान न दें
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट
'आमिर खान को जो टपकाएगा, उसे 5 करोड़ दूंगा', कौन हैं ऑफर देने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य? किस बात से गुस्सा?
सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' पर क्या कहा था?