'तारक मेहता' Shailesh Lodha ने बेटी स्वरा की शादी में मेहमानों को ये क्या दिया? वेडिंग में ये कैसा Gift?

Taarak Mehta Shailesh Lodha: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे फेमस कॉमेडी शो में लीड किरदार निभाने वाले एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा अपनी इकलौती बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। गत 6 जुलाई 2026 को स्वरा लोढ़ा ने शाश्वत के साथ शादी की है। ये रॉयल वेडिंग राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित की गई थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

करोड़ों में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी
आपको बता दें कि अपनी इकलौती बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी पर पिता शैलेश लोढ़ा ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस शादी में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं जिनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल तक का नाम सामने आया है।

शैलेश लोढ़ा ने बेटी की शादी में लोगों को दिया ये खास रिटर्न गिफ्ट

ऐसे में शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में चर्चा हो रही है। खबर है कि शादी में पहुंचे मेहमानों की न सिर्फ शाही खातिरदारी की गई थी बल्कि उन्हें एक अनोखा रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया था। जानकारी के अनुसार शादी में शामिल हुए सभी गेस्ट को शैलेश लोढ़ा की तरफ से खास तोहफा मिला था जिसने लोगों को खुश कर दिया।

कितने करोड़ में हुई 'तारक मेहता' Shailesh Lodha की इकलौती बेटी स्वरा की शादी? खर्च जान पकड़ लेंगे माथा

शादी समारोह में बनाया गया बुक काउंटर

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शैलेश लोढ़ा ने बुक काउंटर बनाया था, जिसमें कई किताबे रखी गई थीं। ​कवि शैलेश लोढ़ा ने बेटी की इस लग्जीरियस शादी में एक विशेष बुक लाउंज बनाया था। शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी की शादी में मेहमानों को बुक्स गिफ्ट की।

मेहमानों को बांटी गईं किताबें

-शैलेश लोढ़ा ने कहा- हम शादियों में बहुत सारे गिफ्ट्स देते हैं लेकिन हमने पहली बार ये सोचा कि हम यहां किताबें रखेंगे। जब आप अपने घर जाएं, तो यहां से एक किताब जरूर लेकर जाएं। किताबें आसपास होंगी, तो आप उन्हें पढ़ेंगे नहीं तो देखेंगे जरूर, देखेंगे नहीं तो महसूस जरूर करेंगे। आखिरकार कागज की खुशबू ही घर को घर बनाती है।

-शैलेश लोढ़ा ने अपने बेटी स्वरा की शादी में खास बनाने के लिए लोगों के बीच ये बात भी शेयर की कि उन्होंने इस शादी के लिए स्पेशल 'ऑल-फीमेल' म्यूजिक बैंड बुलाया था, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया था।

रॉयल शादी में पहुंचीं जानी-मानी हस्तियां

कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में सिनेमा और साहित्य जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इसके अलावा राजनीति और अन्य क्षेत्रों से भी कई मेहमान शामिल हुए थे। कवियों की बात करें तो इस शादी समारोह में सुप्रसिद्ध कवि और शैलेश लोढ़ा के करीबी मित्र डॉ. कुमार विश्वास, सुरेंद्र शर्मा, बाल कवि बैरागी, संजय झाला, चिराग जैन और विष्णु सक्सेना जैसे कई नाम शामिल थे।

क्या करती हैं शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा?

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। आपको बता दें कि स्वरा लोढ़ा, राइटर और सिंगर हैं। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' नाम की किताब भी लिखी है। इसके अलावा म्यूजिक में भी उनकी रुचि है। स्वरा का एक गाना यूट्यूब पर उपलब्ध है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है।

क्या करते हैं शैलेश लोढ़ा के दामाद शाश्वत?

शैलेश लोढ़ा के दामाद और स्वरा लोढ़ा के पति शाश्वत बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं। वह सिंगापुर में नौकरी करते हैं। शाश्वत भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। शादी के बाद से स्वरा और शाश्वत की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

English Summary

taarak mehta shailesh lodha give special return gift to guests at daughter swara wedding