Advertisement

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को फॉलोअर ने दिया शादी का प्रपोजल, स्टारकिड ने दिया ये खास जवाब


मुंबई, 07 सितंबर। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही मे अपने इंस्‍टाग्राम फैंस के लिए आस्‍क मी एनीथिंग सेशन रखा । उन्‍होंने यूजर्स के साथ मेंटल हेल्‍थ और डिप्रेशन पर बातचीत की। इस लाइव सेशन के दौराना त्रिशाल के सामने एक यूजर ने शादी का प्रपोज ल रख दिया। जिसके बाद जो स्‍टारकिड ने जवाब दिया वो बड़ा ही बेहतरीन और खास था।

त्रिशाला ने इस मेंटल हेल्‍थ को लेकर रखा था ये लाइव सेशन

बता दें त्रिशाला हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर एक सत्र आयोजित कर रही थी जहां वह मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को संबोधित कर रही थी। त्रिशाला यूएस में रहती हैं। उन्‍हें इस सेशन के दौरान शादी का प्रस्ताव मिला। यूजन ने मेंटल हेल्‍थ विषय के बारे में पूछने के बजाय उनसे पूछ लिया आप मुझसे शादी करेंगी ?

फॉलोअर ने पूछा- त्रिशाला क्या आप मुझसे शादी करेंगी?"

त्रिशाला को फॉलो करने वाले यूजर ने उनसे पूछा, "आप मेरे सवाल का जवाब कभी नहीं देतीं सुश्री दत्त। क्या आप मुझसे शादी करेंगी?" इस पर, संजय की बेटी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। त्रिशाला ने बड़े प्यार से यूजर के मैरिज प्रपोजल को स्वीकार किया। त्रिशाल ने ये भी बताया कि डेटिंग की जब बात आती है तो उनका लक खास नहीं रहा है।

Advertisement

त्रिशाला ने दिया ये खास जवाब

त्रिशाला, जो पेशे से एक मनोचिकित्सक हैं, ने लिखा, मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया क्योंकि इसका मेंटल हेल्थ से कोई लेना देना नहीं है. इस समय घोस्टिंग चल रही है, पहली डेट के बाद लड़कों की तरफ से बातचीत धीरे-धीरे कम हो रही है। ऐसे में क्‍यो नहीं.... हैप्‍पी मालूम हो।

बॉयफ्रेंड को खोने के बाद डिप्रेशन में आ गई थी त्रिशाला

त्रिशाला कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को खो दिया था। स्टार किड ने पिछले साल एक सेशन में एक थेरेपिस्ट की मदद से अपने दुख पर काबू पाने की बात कही थी। इसी बीच हाल ही में अपने बर्थडे पर संजय अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए यूएस गए थे। जब संजय दत्‍त वहां थे त्रिशाला ने अपने पिता के साथ घूमते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। शमशेरा अभिनेता और उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Advertisement
Advertisement

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

More SANJAY DUTT News arrow_forward

English Summary

Sanjay Dutt's daughter Trishala gets a marriage proposal from her follower; Starkid gave this special answer
Read more...