'पैड से कितना काम चलेगा, कुछ और करो', 47 साल की एक्ट्रेस का खुलासा, सोहेल खान की फिल्म में हुआ गंदा बर्ताव

Sameera Reddy: बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्मों में काम करने के दौरान उनका कॉम्प्लेक्शन बदलने के लिए भारी मेकअप कराया जाता था। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें पैडेड ब्रा पहनने के लिए भी मजबूर किया जाता था।

Advertisement

डेब्यू फिल्म में समीरा रेड्डी के साथ हुआ था गंदा बर्ताव
हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने बताया कि उनकी पहली फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया', जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साथ नजर आई थीं, के दौरान उन्हें हीरोइन जैसा लुक देने के लिए उनकी असली स्किन टोन से दो से तीन शेड हल्का मेकअप कराया जाता था।

Advertisement

'मेरे रंग पर ताना मारा, पूरे शरीर पर किया मेकअप'

समीरा रेड्डी ने बताया- मेरी पहली फिल्म में मुझे दो-तीन शेड गोरा दिखाया गया है। मैं ग्रे रंग की लगने लगी थी। चेहरे और शरीर का रंग एक जैसा दिखाने के लिए मेरे पूरे शरीर पर मेकअप किया जाता था। आज भी कई महिलाओं को अपने ही परिवार में ये सुनना पड़ता है कि उनका रंग सांवला है या वो मोटी हैं। आखिर इस खूबसूरती की परिभाषा किसने तय की है?

Advertisement
'पिता ने मेरे साथ गंदी हरकत की, 8 की उम्र में गलत हुआ', 55 की मुस्लिम एक्ट्रेस-BJP महिला नेता का बड़ा खुलासा

'मेरे हर आउटफिट में लगे होते थे पैड'

-समीरा रेड्डी ने कहा कि उन्हें फिल्मों के लिए ऐसी इमेज में ढाला गया, जो उनकी असली पहचान और सोच से बिल्कुल अलग थी। समीरा रेड्डी ने कहा- मैं आखिर हूं कौन और मुझे स्क्रीन पर क्या बनकर दिखना है, इसी उलझन से बाहर निकलने में, मैं 40 की उम्र तक पहुंच गई। मुझे खुद को स्वीकार करने में पूरे 2 साल लग गए।

Advertisement

-इतने सालों तक मैं पैडेड ब्रा, हिप पैड और रंगीन लेंस पहनती रही। यहां तक कि डिजाइनर्स भी कहते थे कि मुझे अपनी बॉडी को लेकर कुछ करना चाहिए। मेरे हर आउटफिट में पैड लगे होते थे। कई बार तो मुझसे कहा जाता था कि पैड से आखिर कितना काम चलेगा, अब कुछ और भी कर लो।

समीरा रेड्डी का फिल्मी करियर

जानकारी के अनुसार समीरा रेड्डी ने साल 2002में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'टैक्सी नंबर 9211' और 'रेस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

English Summary

sameera reddy 47 age actress treated rudely in sohail khan film said how long pads last