Salman Khan Brother Sohail Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान इन दिनों रिएलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। सोहेल खान ने अब तक इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। कुछ राज तो ऐसे थे जिनके बारे में किसी को अब तक पता नहीं था। इसी बीच सोहेल खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच लोगों के सामने रखा है, जिसे उन्होंने कई सालों तक सबसे छिपाकर रखा था।
सोहेल खान के साथ बचपन में हुआ था यौन उत्पीड़न
सोहेल खान से कैमरे के सामने कहा कि बचपन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था यानी उन्हें फिजिकली परेशान किया गया था। हालांकि शर्म और डर की वजह से वह लंबे समय तक किसी को इसके बारे में नहीं बता पाए थे। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार से भी इस बात को छिपाकर रखा था।
-सोहेल खान ने बताया कि इसी वजह से वह रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने दोनों बेटों निर्वाण और योहान से हमेशा कहते हैं कि अगर कोई उन्हें परेशान करे या वो किसी बात से असहज महसूस करें तो बिना डरे उनसे आकर बात करें। इस तरह की गंदी हरकत को बर्दाश्त बिल्कुल सही नहीं है। -सोहेल खान ने बताया कि बचपन में उनके साथ जो गंदी हरकत हुई थी, उसके बारे में उन्होंने बड़े होने के बाद अपने पिता सलीम खान को बताया था। जब उन्होंने ये बात पिता से शेयर की, तो उन्हें भी हैरानी हुई कि उन्होंने इतने साल तक इस बात को छिपाकर क्यों रखा। सोहेल खान ने कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि इस तरह की बात बताने में उन्हें शर्म आएगी जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। सोहेल खान ने कहा- दरअसल बचपन में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था और मैंने ये बात सालों तक अपने अंदर दबाकर रखी थी। जब मैं बड़ा हुआ, जब मैं बालिग हुआ, तब मैंने अपने पिता सलीम खान से इस बारे में बात की थी। मैंने पापा से कहा था- मेरे साथ बचपन में गलत हुआ था। ऐसे में उन्होंने कहा था- बेटा, तूने ये बात इतने सालों तक क्यों नहीं बताई? मैंने कहा- मुझे बहुत अफसोस है लेकिन मुझे ये कहते हुए बहुत शर्म आ रही थी। मेरी गलती नहीं थी लेकिन उस समय शर्मिंदगी महसूस होती है। सोहेल खान ने आगे कहा कि वह अपने दोनों बेटों को हमेशा यही सीख देते हैं कि किसी भी मुश्किल या गलत घटना को कभी अपने अंदर दबाकर न रखें और खुलकर परिवार से बात करें। सोहेल खान की ये बात सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए थे। सभी लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और उन्हें गले लगाकर उनका हौसला भी बढ़ाया था। -आपको बता दें कि इसी शो में सोहेल खान ने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने माना कि शादी टूटने के पीछे उनकी अपनी गलतियों का बड़ा हाथ था। सोहेल खान ने बताया कि उस समय उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा था, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ भी ठीक नहीं थी और उनके गंदे बर्ताव का असर रिश्ते पर पड़ा। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने उसी इंसान को खो दिया, जिससे वह सबसे ज्यादा और सच्चा प्यार करते थे। -सोहेल खान ने कहा कि आज भी उनके दिल में एक्स वाइफ सीमा सजदेह के लिए बहुत सम्मान है क्योंकि वह उनके दोनों बेटों की मां हैं। उन्होंने बताया कि इस शो ने दोनों को फिर से खुलकर बातचीत करने और पुराने गिले-शिकवे दूर करने का मौका दिया है। -जानकारी के अनुसार सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2022 में तलाक ले लिया था। हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। सोहेल खान ने बताया कि सीमा और उन्होंने अपने दोनों बच्चों की खुशी को सबसे ऊपर रखा है। -सोहेल खान ने कहा- दोनों बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं और सीमा उनसे मिलने अक्सर घर आती हैं। मैंने सीमा को घर की चाबी भी दे रखी है ताकि वह जब चाहें बच्चों से मिलने आ सकें। सोहेल खान का कहना है कि अच्छे रिश्ते बनाए रखना बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। -आपको बता दें कि सोहेल खान फिलहाल सिंगल हैं लेकिन उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह इस समय विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि सोहेल खान से शादी से पहले सीमा सजदेह की सगाई विक्रम आहूजा से ही हुई थी।सोहेल ने घरवालों से क्यों छिपाई ये बात?
Salman Khan के पिता सलीम खान कोमा में चले गए थे? भाई सोहेल खान ने बताया ऐसा सच, बोले- पापा नहीं बच पाते
पिता सलीम खान ने सोहेल से कही थी ऐसी बात
सोहेल का दर्द सुन इमोशनल हो गए थे कंटेस्टेंट्स
Salman Khan की हीरोइन के पास 2000 करोड़ की संपत्ति, करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री, फिर कैसे हो रही इतनी कमाई
एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ रिश्ते को लेकर किए खुलासे
शादी के 24 साल बाद सीमा और सोहेल का हुआ तलाक
Salman Khan के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कौन थीं कुमुद राणे, जिनकी मौत से नहीं रुक रहे सुपरस्टार के आंसू?