Rohit Chandel: स्टार प्लस के रोमांटिक शो 'सैराब' में सिंगर ईशान की भूमिका निभाने वाले रोहित चंदेल से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है, जो कि शो की लोकप्रियता और टीआरपी दोनों पर असर डाल सकती है । दरअसल रोहित चंदेल इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं और उनके ऊपर नाबालिग को परेशान करने, मार-पीट करने और उसका पीछा करने का आरोप लगा है।
उनके ऊपर पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत आरोप लगा है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने एक 16 साल की लड़की के आरोप पर उनके खिलाफ एक्शन लिया है और उन्हें 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग ने कहा कि रोहित चंदेल उसे लगातार फोन करके उसे धमकाते थे और जब उसने उनका फोन उठाना बंद कर दिया तो उन्होंने उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। यही नहीं रोहित ने उस लड़की का पीछा किया और उसे मारा-पीटा भी, इसलिए उन पर पॉक्सो के तहत एक्शन लिया गया है। इस खबर के सामने आते उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले तो इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं लेकिन कुछ लोग रोहित चंदेल की आलोचना भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये लोग रील लाइफ में कुछ और रीयल लाइफ में कुछ और हैं।' हालांकि रोहित चंदेल की टीम की ओर से इस बारे में कुछ कहा नही गया है लेकिन उनके साथ 'सैराब' में काम कर रहीं को-स्टार किशोरी शहाणे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने TellyChakkar से बात करते हुए कहा कि 'जब मैंने ये खबर सुनी तो मुझे लगा कि ये हमारे शो का हिस्सा है क्योंकि हमारे शो में भी इसी तरह की एक प्लॉट चल रहा है।' 'लेकिन बाद में पता चला कि ये रील नहीं रीयल है। अब क्या हुआ है और क्या नहीं ये तो मुझे नहीं पता लेकिन अगर कुछ गलत हुआ है या गलत किया गया है तो कानूनन जो सही है वो किया जाना चाहिए।' 26 सितंबर 1995 को राजेंद्र चंदेल और नंदा चंदेल के घर शहादा में जन्मे रोहित चंदेल ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, टीवी दर्शक उन्हें 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' के बाजी राव और 'पांड्या स्टोर' के धवल मकवाना के रूप में पहचानते हैं। उनका करियर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। मालूम हो कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमर्शियल ऐड से की थी, इससे पहले वो 90 ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में, बिग मैजिक सीरीज 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' में एक छोटे रोल से टेलीविज़न पर डेब्यू किया लेकिन इन्हें लोकप्रियता हासिल हुई साल 2022 में आए 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव के रोल से, साल 2023 से 2024 तक, वह प्रियांशी यादव के साथ 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना का लीड रोल निभाते हुए नजर आए थे। इन दिनों वो 'सैराब' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ मदिराक्षी मुंडले है, ये एक प्रेम कहानी है, जिसमें ईशान बने रोहित चंदेल को डॉ नोयनिका यानी कि मदिराक्षी मुंडले से प्रेम हो जाता है, जो कि उम्र में उससे 11 साल बड़ी है और उसकी 19 साल की बेटी है। शो ने आते ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। देखते हैं कि रोहित चंदेल पर लगे आरोप शो की टीआरपी को प्रभावित करते हैं या नहीं।'पहले धमकाया फिर पीछा किया', लड़की ने लगाए रोहित चंदेल पर आरोप
रोहित चंदेल की टीम ने साधी चुप्पी
गलत करने वाले को सजा मिलनी चाहिए: किशोरी शहाणे
कौन हैं रोहित चंदेल?
'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' से रोहित चंदेल को मिली लोकप्रियता
'सैराब' में ईशान बनकर रोहित चंदेल मे चुराया दिल