17 की उम्र में इस हसीना ने बनाया दीवाना, Salman Khan को ठुकराया, 8 महीने की बेटी संग घर से भागी, अब है ऐसा हाल
Rukhsar Rehman: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रुकसार रहमान की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री, फिर अचानक एक्टिंग करियर छोड़ना, शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां और बाद में बेटी के साथ भाग जाना, रुखसार ने जिंदगी के हर मोड़ पर संघर्ष देखा है।
रुखसार रहमान की दर्दनाक कहानी
आज रुखसार रहमान टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बेहद कठिन रहा है। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मजबूरी में फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी थी।

17 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू
-आपको बता दें कि रुखसार रहमान ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 1992 में उन्होंने 'याद रखेगी दुनिया' (Yaad Rakhegi Duniya) फिल्म से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) नजर आए थे।
-फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई लेकिन रुखसार की मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा था। इसके बाद उन्हें ऋषि कपूर के साथ 'इंतहा प्यार की' (Inteha Pyar Ki) मूवी में काम करने का मौका मिला था।
सलमान खान की फिल्म छोड़नी पड़ी
-रुखसार रहमान के करियर में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' (Sanam Bewafa) ऑफर हुई थी। बताया जाता है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण उन्हें ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा था।
-एक इंटरव्यू में रुखसार ने बताया था कि उनके पिता फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। परिवार की असहमति के चलते उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा था। दिलचस्प बात ये रही कि बाद में फिल्म की लीड एक्ट्रेस के किरदार का नाम रुखसार ही रखा गया था।
रुखसार रहमान के फिल्मी करियर से खुश नहीं थे पैरेंट्स
-रुखसार रहमान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, तब लोग मानने लगे थे कि उनका करियर पूरी तरह सेट हो चुका है। हालांकि उनके माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर सहज नहीं थे।
-इसी दौरान रुखसार रहमान की शादी कर दी गई और उसके बाद उन्हें एक्टिंग छोड़नी पड़ी। उस समय उन्हें 'बाजीगर' (Baazigar) और 'रोजा' (Roja) जैसी बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे थे लेकिन शादी के चलते वह इन मूवीज का हिस्सा नहीं बन सकीं।
शादीशुदा जिंदगी में आईं मुश्किलें
कम उम्र में शादी और फिर मां बनने के बाद रुखसार रहमान की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। जब वह सिर्फ 19 साल की थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में लगातार तनाव बना रहा और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया।
8 महीने की बेटी को लेकर घर से भाग गई थीं रुखसार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हालात इतने खराब हो गए कि रुखसार ने अपनी आठ महीने की बेटी को लेकर घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर माना जाता है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है वह पति और ससुराल वालों को बिना बताए अपनी 8 महीने की बेटी को लेकर चुपचाप घर से भाग गई थीं।
बेटी के लिए शुरू की जिंदगी की दूसरी पारी
-मुश्किल दौर से निकलने के बाद रुखसार रहमान ने किसी तरह खुद को संभाला और जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने एक बुटीक स्टोर खोला लेकिन कहीं न कहीं एक्टिंग का सपना अभी भी उनके भीतर जिंदा था।
-करीब 13 साल बाद रुखसार रहमान मुंबई लौटीं और एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश शुरू की। आखिरकार साल 2005 में उन्हें फिल्म 'D Company' में काम मिला, जिसे Ram Gopal Varma ने बनाया था। फिल्म में उन्होंने रणदीप हुड्डा की प्रेमिका का किरदार निभाया था।
फिल्मों और टीवी में बनाई मजबूत पहचान
इसके बाद रुखसार रहमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 'सरकार', 'पीके', 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक', '83' और 'खुदा हाफिज चैप्टर2-अग्निपरीक्षा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और साबित कर दिया है कि अगर हौसला मजबूत हो तो जिंदगी दोबारा शुरू की जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications