Rani Swarnkar: हिंदी सिनेमा के 'हीरो नंबर 1' यानी कि गोविंदा ने रूपहले पर्दे पर वापसी का ऐलान किया है,वो 7 साल बाद दो नई फिल्मों के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने बकायदा प्रेसवार्ता करके दी है लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत नए चेहरे से भी लोगों को रूबरू करवाया जिसके चर्चे इस वक्त सोशल मीडिया पर उनसे कहीं ज्यादा हैं और लोग उसके बारे मे जानने को बेकरार हैं।
दरअसल मुंबई में प्रेस वार्ता करके 62 साल के गोविंदा ने लोगों को जानकारी दी कि वो अपने होम प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' के साथ 7 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ नया चेहरा बॉलीवुड में डेब्यू करना जा रहा है जिनका नाम है रानी स्वर्णकार।
जो कि गोविंदा की दोनों फिल्मों में लीड एक्ट्रेस हैं। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि गोविंदा ही रानी स्वर्णकार को लॉन्च करने जा रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई, लोग रानी स्वर्णकार के लुक की तारीफ करने लग गए। खास बात ये है कि रानी स्वर्णकार किसी नई नवेली अभिनेत्री की तरह ग्लैमरस या वेस्टर्न लुक में नजर नहीं आईं बल्कि वो परंपरागत पहनावे यानी की साड़ी में दिखाई दी, उनका ग्रेसफुल लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है, पूरी प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बहुत कम बात की और मुस्कुराती दिखीं। आपको बता दें कि रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार हैं और वो मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं। गोविंदा ने उनका परिचय देते हुए उनकी खासा तारीफ की और कहा कि 'आप फिल्म देखने के बाद खुद ही कहेंगे कि कोमल रानी स्वर्णकार बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।' इसके आलवा उन्होंने ये भी कहा कि 'उनकी फिल्म में यूपी और महाराष्ट्र के कई नए कलाकार दिखाई देंगे।' हालांकि इससे ज्यादा रानी स्वर्णकार के बारे में उन्होंने नहीं बताया। जबकि रानी स्वर्णकार ने खुद को लकी कहा क्योंकि उन्हें गोविंदा के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'गोविंदा संग काम करने को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हालांकि उनके साथ काम करना आसान नहीं है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।' मालूम हो कि सितंबर-अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। गौर करने वाली बात है ये है कि गोविंदा ने रानी को अपनी दोनों फिल्मों की हिरोईन बनाया है। आपको बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने पिछले काफी वक्त से अजीबो-गरीब बयान दे रही हैं, कभी वो कहती हैं कि 'उनका तलाक होने जा रहा है क्योंकि गोविंदा ने उनसे बेवफाई की है' तो वहीं कभी कहती हैं कि 'किसी मां के लाल में हिम्मत नहीं है कि उनको और गोविंदा को अलग करें।' गोविंदा-सुनीता के बीच कुछ ठीक नहीं? हाल ही में उन्होंने कहा है कि 'वो अपने बेटे यश आहूजा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वो भी एकता कपूर की फिल्म के जरिए', लेकिन इसी बीच गोविंदा ने अपनी दो फिल्मों का नई हिरोईन के साथ ऐलान कर दिया है, जिसने एक बार फिर से दोनों मियां-बीवी के आपसी विवाद को जन्म दे दिया है, लोग कह रहे हैं कि 'अरे यार ऐसी भी क्या नाराजगी, एक फिल्म में तो मौका बीवी को दे ही देते।' फिलहाल सोशल मीडिाया पर लोगों की चर्जा जारी है। देखते हैं कि देखते हैं कि गोविंदा और उनकी नई अभिनेत्री पर्दे पर क्या गुल खिलाते हैं।परंपरागत पहनावे में दिखीं Rani Swarnkar, लोग हुए हैरान
कौन हैं Rani Swarnkar?
क्या बोलीं रानी स्वर्णकार?
सुनीता आहूजा करेंगी बेटे संग बॉलीवुड में डेब्यू
यह पढ़ें: Love Story: मुस्लिम फिल्ममेकर ने रचाई हिंदू लड़की से शादी, तलाक के बाद फिर उसी से कर बैठे मोहब्बत
यह पढ़ें: Imtiaz Ali की बेटी इदा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई, कौन है दामाद? तस्वीरें वायरल