'शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं', 62 की एक्ट्रेस पर क्यों उठीं उंगलियां? Kumar Sanu से जुड़ा मामला

Kumar Sanu and Kunickaa Sadanand: फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पिछले कुछ समय से अपने बेबाकी बयानों के चलते खबरों में छाई हुई हैं। वह अपने पुराने रिश्तों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ उनके बीते रिश्ते को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुनिका ने भी ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

कुनिका सदानंद-कुमार सानू का रिश्ता
आपको बता दें कि कुनिका सदानंद और मशहूर सिंगर कुमार सानू एक समय पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि दोनों लिव इन में भी रहते थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और वो अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

Advertisement

कुनिका सदानंद को कहा 'होम ब्रेकर'

हालांकि सोशल मीडिया पर आज भी कुनिका सदानंद और कुमार सानू के पुराने रिश्ते की बातें सामने आ जाती हैं। हाल ही में एक यूजर ने कुनिका सदानंद को 'होम ब्रेकर' यानी घर तोड़ने वाली कहकर निशाना साधा है, जिस पर एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया है। आपको बता दें कि कुनिका को उनके खिलाफ इस तरह की बयानबाजी बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

Advertisement
22 की उम्र में इस खूबसूरत एक्ट्रेस की हुई खौफनाक मौत, 21 साल से कहां दफन है राज? भाई को चिट्ठी में क्या लिखा?

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला तब शुरू हुआ था, जब कुनिका सदानंद ने CJP के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि जब सरकार लोगों की बात सुनना बंद कर दे, तब सवाल उठाना और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने आगे लिखा था- ये सिर्फ सोनम वांगचुक का मामला नहीं बल्कि लोकतंत्र और न्याय के लिए आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति का सवाल है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर अपनी राय भी मांगी।

Advertisement

पुराने रिश्ते को लेकर कुनिका को किया गया ट्रोल

-कुनिका सदानंद के इसी पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहकर उनकी जमकर आलोचना की है। साथ ही एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उनके और कुमार सानू के पुराने रिश्ते का जिक्र किया गया है। यूजर ने कुनिका को 'होम ब्रेकर' भी कहा। आपको बता दें कि जब कुनिका सदानंद और कुमार सानू रिलेशनशिप में थे, उस समय सिंगर पहले से शादीशुदा थे।

Advertisement

-कुमार सानू के साथ इसी रिश्ते पर सवाल उठाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने सिंगर से पूछा- जब आप शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं और उनके घर बर्बाद कर रही थीं, तब आपका जमीर कहां था?

'मेरी जिंदगी से कहीं बड़े मुद्दे चल रहे हैं'

इस पर कुनिका सदानंद ने करारा जवाब देते हुए कहा- अरे भाई, देश में मुझसे और मेरी जिंदगी से कहीं बड़े मुद्दे चल रहे हैं। लगता है आप मेरी खूबसूरती और समझदारी से बहुत प्रभावित हैं। अब आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है भाई। उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां उनके इस जवाब की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Advertisement

कुनिका सदानंद को क्यों देनी पड़ती है सफाई?

-जानकारी के अनुसार जब कुनिका सदानंद और कुमार सानू का रिश्ता शुरू हुआ था, तब एक्ट्रेस की उम्र करीब 27 साल थी। दोनों का रिश्ता लगभग 6 साल तक चला था। इस दौरान उन्होंने हमेशा कुमार सानू के परिवार का सम्मान किया था और अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा था। बाद में 'बिग बॉस 19' में भी कुनिका सदानंद ने कई बार इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।

-कुनिका सदानंद और कुमार सानू का रिश्ता भले ही अब बीते दौर की बात हो लेकिन उससे जुड़े सवाल आज भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं। हालांकि एक्ट्रेस साफ कर चुकी हैं कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बार-बार सफाई देने में विश्वास नहीं रखतीं। फिलहाल उनके ताजा जवाब ने एक बार फिर इस पुराने रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

English Summary

kumar sanu and kunickaa sadanand people point fingers at 62 age actress said affairs with married men