Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत से सदमे में भोजपुरी एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर ये क्या लिखा?

Kajal Raghwani Father Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। फिलहाल काजल का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स से लेकर एक्ट्रेस के फैंस तक उनके पिता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisement

काजल राघवानी के पिता का हुआ निधन
वहीं काजल राघवानी भी पिता के यूं चले जाने से बुरी तरह से टूट गई हैं। काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है। काजल राघवानी ने इस भावुक नोट में अपने दिल की बातें शेयर की हैं।

Advertisement

काजल राघवानी ने लिखा इमोशनल नोट

पिता के निधन की जानकारी देते हुए काजल राघवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Advertisement
34 साल की फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस मांग रहीं भीख, मेंटल हेल्थ खराब, पुलिस ने दिया खाना, कैसे हुआ ये हाल?

फैंस और सेलेब्स ऐसे जता रहे हैं दुख

-काजल राघवानी का ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने काजल के पोस्ट पर दुख जताते हुए कमेंट में लिखा है- ओम शांति।

Advertisement

-इसके अलावा काजल के फैंस इस दुख में उनको सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भगवान आपके पिता की आत्मा को शांति दे। आप लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वहीं एक शख्स ने लिखा है- दिल तोड़ने वाली खबर है। भगवान आपको इस मुश्किल से लड़ने की शक्ति दे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काजल के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

4 मिसकैरेज, 65 इंजेक्शन, फिर एबॉर्शन, अब 45 में मां बनेंगी ये फेमस एक्ट्रेस, बयां किया ऐसा दर्द

रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी काजल राघवानी

-जानकारी के अनुसार काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। लोग उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक की जमकर तारीफ करते हैं। काजल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबर है कि काजल जल्द ही रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी।

Advertisement

-ये शो आगामी 2 अगस्त 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होने वाला है। हाल ही में इस रिएलिटी शो का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें काजल राघवानी काफी बिंदास अंदाज में नजर आ रही थीं। इस शो में पवन सिंह, दिनेशा लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और तेजप्रताप यादव जैसे सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे।

English Summary

kajal raghwani father death bhojpuri actress in shock what did she write on instagram