'गोली जेब में है, सीने पर मार दो', Govinda ने पत्नी सुनीता आहूजा को सरेआम ये क्या कह दिया? लोगों के उड़े होश

Govinda On Sunita Ahuja: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' की जमकर चर्चा हो रही है। शो में हर रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स एक तरफ जहां अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोल रहे हैं तो दूसरी तरफ भरकर ड्रामा भी किया जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के पति एक्टर गौरव खन्ना विजिटर बनकर आए थे। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें गोविंदा भी 'लॉक अप 2' में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के लिए विजिटर बनकर आए।

Advertisement

पत्नी सुनीता से मिलने 'लॉक-अप 2' शो में पहुंचे गोविंदा
जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स ने जजमेंट डे का नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख स्टेज पर एक्टर गोविंदा का स्वागत करते हैं। स्टेज से ही गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में बातें करते दिखाई देते हैं। वहीं गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के विवादित बयान पर भी मजाकिया अंदाज में कमेंट करते नजर आते हैं।

Advertisement

'गोली जेब में है, सुनीता सीने पर मार दो'

प्रोमो में देखा जा सकता है कि गोविंदा की एंट्री के बाद फराह खान उनसे पूछती हैं कि पत्नी सुनीता आहूजा ने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो कोई। इस पर गोविंदा मजाकिया अंदाज में कहते हैं- मैं गोली जेब में लेकर आया हूं। इसके बाद फराह खान पूछती हैं- गोली लाए हो। गोविंदा कहते हैं- सीने पर मारना चाह रही थी तो मार ले पूरा।

Advertisement

गोविंदा का वीडियो हुआ वायरल

वहीं गोविंदा और फराह खान की बातें सुनकर सुनीता आहूजा भी हंसती नजर आती हैं। हालांकि शो के प्रोमो में गोविंदा ने सिर्फ स्टेज पर ही एंट्री की थी, ये नहीं दिखाया गया कि वो 'लॉक अप' के अंदर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से मिलने जाएंगे या नहीं। सोशल मीडिया पर गोविंदा का ये मजाकिया अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को गोविंदा का ये फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

क्या लॉक-अप से बाहर हो जाएंगी सुनीता?

-आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा पिछले काफी दिनों से इमोशनल हो जा रही हैं। वह अक्सर कहती नजर आती हैं कि उन्हें घर जाना है, उन्हें कोई शो से बाहर कर दे। सुनीता आहूजा ने कहा था- गोविंदा ने मुझे इस शो में आने से मना किया था। जब-जब मैं उसकी बात नहीं सुनती तो मैं पछताती हूं।

Advertisement

-जानकारी के अनुसार सुनीता आहूजा का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने के बाद कंटेस्टेंट्स ने उन्हें एलिमिनेशन के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट भी कर दिया है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते सुनीता लॉक-अप से बाहर जाती हैं या सुरक्षित हो जाती हैं।

English Summary

govinda on sunita ahuja said bullet in my pocket shoot me in chest why he say this to wife