Friday OTT Release: क्या आप इस बार वीकेंड को कुछ अलग तरकी से इन्जॉय करना चाहते हैं तो घर बैठकर कुछ नया और दमदार देखने की प्लानिंग करें। इस शुक्रवार आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज आने वाली है। 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5 और अमेजन एमएक्स प्लेयर समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज
क्राइम थ्रिलर, एक्शन, हॉरर, पॉलिटिकल ड्रामा, के-ड्रामा और रोमांटिक स्टोरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस बार ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार ओटीटी पर कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं।
1. रक्तांचल सीजन 3 पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा 'रक्तांचल' का सीजन 3 आपको एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज के आखिरी सीजन में विजय सिंह की कहानी दिखाई जा रही है, जो वसीम खान से पुराने हिसाब-किताब बराबर करने के लिए छिपने की जगह से वापस लौटता है। इस लड़ाई में नए पॉलिटिकल खिलाड़ी भी शामिल होते हैं, जिससे तनाव बढ़ता है और टकराव तेज हो जाता है। रक्तांचल सीजन 3 वेब सीरीज में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और माही गिल मुख्य भूमिकाओं में हैं ये वेब सीरीज आजा यानी 16 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। 2. मां इंति बंगारम तेलुगू क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मा इंति बंगारम' आगामी 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इस फिल्म में ड्रामे के साथ साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी स्वर्ण (सामंथा रूथ प्रभु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले एक सुपारी किलर थी और अब अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। वो एक आदर्श बहू के तौर पर शांति से भरी लाइफ जी रही होती है लेकिन जब उसका खौफनाक अतीत उसका पीछा करता है, तो उसे मजबूरन अपनी सुकून से भरी जिंदगी छोड़कर वापस उस दलदल में आना पड़ता है। 3. द डेविल कन्नड़ पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द डेविल' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा के अलावा जबरदस्त पॉलिटिकल टकराव देखने को मिलेगा। प्रकाश वीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लीड हीरो दर्शन हैं। ये फिल्म आगामी 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। 4. रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम 'रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम' से ओटीटी पर जानलेवा सर्वाइवल गेम की वापसी हुई है। इस बार ग्रेस को अपनी बिछड़ी हुई बहन फेथ की रक्षा करनी है क्योंकि कई ताकतवर परिवार सबसे बड़ी ताकत हासिल करने की खतरनाक लड़ाई में उनका शिकार कर रहे हैं। इसमें हॉरर, सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म आज यानी 16 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 5. द ईस्ट पैलेस 'द ईस्ट पैलेस' डार्क फैंटेसी के-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक राजा (चो सेउंग वू) की कहानी दिखाई जाएगी। राजा, क्राउन प्रिंस के महल पर मंडरा रहे एक जानलेवा श्राप का सच पता लगाने के लिए दो लोगों को बुलाता है। इनमें से एक गू चेओन (नाम जू ह्युक) है, जो एक निडर लेकिन घमंडी तलवारबाज है और उसके पास भूतों को मारने की शक्ति है। वहीं दूसरा सैंग गैंग (रो यून सियो) है, वो दरबार की एक महिला है और उसे मरे हुए लोगों की आवजें सुनने का श्राप मिला है। इन सबको मिलकर उन खतरनाक सुपर नैचुरल पावर्स का सामना करना है जो शाही महल के लिए खतरा बनी हुई हैं। ये शानदार फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगई। 6. डिजायर 'डिजायर' एक मैक्सिकन इरोटिक थ्रिलर फिल्म है जो लुसेरो (लुडविका पालेटा) की लाइफ पर बेस्ड है। लुसेरो एक काबिल वकील है उसकी जिंदगी में तब नया मोड़ आता है जब वह अपनी बेटी के अट्रैक्टिव स्विमिंग कोच मटियास (ऑस्कर कैसास) के प्यार में पड़ जाती है। सीक्रेट रोमांस के तौर पर शुरू हुई फिल्म की कहानी जल्द ही चाहत और धोखे के एक खतरनाक जाल में बदल जाती है क्योंकि उसकी बेटी को भी उसी आदमी से प्यार हो जाता है। ऐसे में ये सब लव ट्राएंगल का शिकार हो जाते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। 7. हार्टस्टॉपर फॉरएवर 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' फिल्म की कहानी 'कमिंग-ऑफ-एज' रोमांस का फीचर-लेंथ कॉनक्लूजन है, जो निक (किट कॉनर) और चार्ली (जो लॉक) की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। वो अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो रहे होते हैं। निक के यूनिवर्सिटी जाने और चार्ली के स्कूल में नई आजादी पाने के साथ, इस कपल को लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के इमोशनल चैलेंजेस फेस करने पड़ते है। इस फिल्म को आगामी 17 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 8. 23000 लाइव्स 'जुगेंड रेटेट' की सच्ची कहानी से इंस्पायर'23,000 लाइव्स' बर्लिन के युवा एक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप की कहानी है। ये लोग मेडिटेरेनियन सी पार करने की कोशिश कर रहे रिफ्यूजियों को बचाने के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए एक पुराना रेस्क्यू शिप खरीदते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अगर आपको सस्पेंस और एक्शन पसंद है तो 'मा इंति बंगारम', 'द डेविल' और 'रक्तांचल सीजन 3' बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं के-ड्रामा और रोमांस के शौकीनों के लिए 'द ईस्ट पैलेस' और 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' शानदार विकल्प हैं। ऐसे में इस वीकेंड आप अपनी पसंद के मुताबिक इन नई रिलीज का मजा ले सकते हैं।17 जुलाई 2026 से ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज-
Jana Nayagan Release Date: इस दिन रिलीज हो रही 'जन नायकन', CM Vijay ने खुद बताई डेट, शेयर किया ऐसा पोस्टर
आपकी पसंद के हिसाब से चुनें अपना विकल्प