Dharmendra की मौत के 8 महीने बाद ही बिगड़ी बड़े बेटे सनी देओल की हालत? 68 साल के एक्टर को देख लोग हुए परेशान

Dharmendra and Sunny Deol: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'इक्का' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सनी देओल की ये फिल्म गत 10 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है लेकिन दोनों स्टार्स के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

Advertisement

OTT पर हुई सनी देओल की एंट्री
सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म की ये कहानी कोर्ट रूम ड्रामा से जुड़ी है जिसमें सनी देओल पहले से ही माहिर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले इसकी स्पशेल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था जिसमें देओल परिवार के साथ साथ इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

Advertisement

सनी देओल के लेटेस्ट वीडियो ने लोगों को किया हैरान

इ-स स्पेशल स्क्रीनिंग के इवेंट से सनी देओल के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें उन्हें देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। आपको बता दें कि सनी देओल 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी शामिल हुए थे। इसी दौरान उनके बदले हुए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया थे। कई जगह लोगों ने उन्हें पापा धर्मेंद्र की कॉपी बताया है तो कुछ ने कहा है कि धर्मेंद्र बड़े बेटे से कहीं ज्यादा स्मार्ट थे।

Advertisement
Dharmendra की मौत के 8 महीने बाद हेमा मालिनी ने खोला परिवार का ऐसा राज, बोलीं- 'आखिरी मैसेज मुझे भेजा था'

-सोशल मीडिया पर सनी देओल का बदला हुलिया देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ओह गॉड, एक सेकंड के लिए लगा जैसे ये धर्मेंद्र ही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- सनी देओल अचानक बूढ़े क्यों दिख रहे? एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये बिल्कुल अपने पापा की तरह दिख रहे हैं।

Advertisement

'पापा धर्मेंद्र की हूबहू कॉपी हैं सनी देओल'

-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सनी देओल ने फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। इसी किरदार के लिए उन्होंने दाढ़ी हटा ली है और काफी बूढ़े भी लग रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें पापा धर्मेंद्र की हूबहू कॉपी कहा है।

-सोशल मीडिया पर नजर आए एक वीडियो में सनी देओल सफेद रंग के जूते पहने नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं- अरे जूता नहीं लेना है किसी को? दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो वाइट कलर के घिसे हुए जूते पहने नजर आए थे। वीडियो में पैपराजी ने उनके जूते का पीछे का हिस्सा कैप्चर कर लिया था। इस वीडियो के सामने आने पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था और उनके जूतों को लेकर कई मीम्स भी लोगों ने बनाए थे।

Advertisement

रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में आएंगे नजर

सनी देओल जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आगामी 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 'रामायण', दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा जबकि दूसरा हिस्सा दीवाली 2027 में थिएटर्स में दस्तक देगी।

English Summary

dharmendra death 8 month eldest son sunny deol condition worsened people worried on 68 age actor