'मैंने Deepika Padukone को छोड़ा, वो तो', एक्ट्रेस के 39 साल के मुस्लिम Ex-बॉयफ्रेंड ने ये क्या कह दिया?

Deepika Padukone Ex-Boyfriend Muzammil Ibrahim: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपने तीसरे ट्रायमेस्टर में हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे का वेलकम करेंगी। इसी बीच दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Advertisement

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड का शॉकिंग खुलासा
आपको बता दें कि मुजम्मिल इब्राहिम के साथ दीपिका पादुकोण का नाम उनके शुरुआती करियर के दिनों में जुड़ा था और उन्हें एक्ट्रेस का पहला प्रेमी भी माना जाता है। एक इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम ने दावा किया था कि दोनों करीब 2 साल तक साथ रहे थे और मुंबई में दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले उनसे ही मुलाकात की थी। मुजम्मिल इब्राहिम ने ये भी कहा था कि दीपिका पादुकोण ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था।

Advertisement

मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा- मैनें दीपिका को छोड़ा है

-आपको बता दें कि इस समय एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। इस वीडियो में एक्टर ने दावा किया है कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को लंबे समय तक डेट किया था। वहीं ब्रेकअप को लेकर एक्टर ने कहा कि उन्होंने ही दीपिका पादुकोण को छोड़ा था।

Advertisement

-फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर मुजम्मिल इब्राहिम ने अपना बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। मुजम्मिल ने सफाई देते हुए कहा है कि ये गलत तरीके से पेश किया गया है। दरअसल मुजम्मिल इब्राहिम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण को डेट करने और उनसे ब्रेकअप करने वाले बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Advertisement

-इस पोस्ट को शेयर करते हुए मुजम्मिल इब्राहिम ने लिखा है- जिस इंटरव्यू की बात की जा रही है, उसे गलत तरीके से नए दावे के साथ हेडलाइन बनाकर दिखाया जा रहा है। वो एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। अभी जो क्लिप्स शेयर की जा रही है, इसमें एक लंबी बातचीत के कुछ हिस्से मौजूद हैं।

'मैंने अपने काम और जिंदगी पर ध्यान दिया है'

-मुजम्मिल इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में लिखा है- कुछ चीजों पर चर्चा करते समय जो हिचकिचाहट, कंटेक्स्ट और सम्मान होता है, वो अक्सर एडिटिंग के प्रोसेस में अंशों को अलग-थलग करके देखा जाता है तो ये आइसोलेट हो जाता है। मैंने हमेशा पास्ट के लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है। ये बात अब भी वैसी ही है।

Advertisement

-एक्टर ने आगे लिखा है- मैंने कई सालों तक अपने काम और जिंदगी को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। मुझे उम्मीद है कि बातचीत इसी पर केंद्रित रहेगी। मैं ईमानदारी से और सम्मान के साथ अपनी बात कहने में विश्वास रखता हूं। मैंने आज तक जिंदगी में जो कुछ किया है, सही किया है।

मुजम्मिल इब्राहिम ने क्या कहा था?

-मुजम्मिल इब्राहिम का जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक्टर ने कहा था- मैंने और दीपिका पादुकोण ने 2 साल तक डेट किया था। मैं पहला लड़का था, जो मुंबई में उनसे मिला था। ये मेरा पहला रिलेशनशिप था। दीपिका पादुकोण ने मुझे पहले प्रपोज किया था।

Advertisement

-एक्टर ने आगे कहा था- बाद में मैंने और दीपिका ने ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ दिया था लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। मुझे किसी को भी कभी छोड़ने का पछतावा नहीं है। मैं उस समय स्टार नहीं था, वो मॉडल थीं। इस इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम ने एक्ट्रेस को लेकर काफी कुछ कहा था।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से की शादी

हालांकि अब दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। दीपिका ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। वहीं कपल ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था। अब दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

English Summary

deepika padukone ex boyfriend muzammil ibrahim said i left her 39 age muslim actor shocking revelation