'हीरो ने मुझे ऐसी जगह छुआ, Liplock रोका नहीं', इंटीमेट सीन की शूटिंग पर 39 साल की एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ?

Anupriya Goenka: फिल्मों में इंटीमेट सीन शूट करना जितना आसान पर्दे पर दिखाई देता है, हकीकत में ये उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेस ने शूटिंग के दौरान अपनी असहज करने वाली घटनाओं का खुलकर जिक्र किया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया है, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। फिलहाल एक्ट्रेस की इस घटना से सनसनी मचा दी है।

इंटीमेट सीन की शूटिंग पर अनुप्रिया के साथ क्या हो गया?
अनुप्रिया गोयनका ने खुलासा किया है कि एक इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान उनके साथ ऐसी हरकत हुई, जो कि स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थी और ऐसे में उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान होना पड़ा था। वह इस सीन को करते हुए घबरा गई थीं। इस शूटिंग का उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था।

अनुप्रिया गोयनका की एक्टिंग से दर्शक हुए इम्प्रेस

आपको बता दें कि अनुप्रिया गोयनका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'पोटुगाडु' से की थी। उसके बाद, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास पहचान बनाई। उन्होंने 'बॉबी जासूस', 'पद्मावत', 'वॉर', 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'असुर', 'आश्रम', 'पांचाली' जैसी वेब सीरीज के जरिए भी दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया है।

'शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं', 62 की एक्ट्रेस पर क्यों उठीं उंगलियां? Kumar Sanu से जुड़ा मामला

'को-स्टार ने कमर पकड़ी और लिपलॉक किया'

-अलग-अलग और दमदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने एक इंटरव्यू में अपने पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किए हैं। उस इंटरव्यू में एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई डराने वाली घटना को याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक इंटीमेट सीन था और स्क्रिप्ट के अनुसार उनके को-स्टार को उनकी कमर पकड़कर उनके होठों पर किस करना था।

-अनुप्रिया गोयनका ने कहा- दरअसल ये कहानी के लिए एक जरूरी सीन था, इसलिए मैं मान गई थी। वहीं शूटिंग के दौरान सिचुएशन पूरी तरह से बदल गई। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि जब एक्टर सीन शूट कर रहे थे, तो उन्होंने उन्हें ऐसी जगह छुआ जिसकी स्क्रिप्ट में इजाजत नहीं थी। साथ ही वह कट बोलने के बाद भी लिपलॉक किए जा रहे थे। अनुप्रिया ने कहा कि उस समय उन्हें बहुत अजीब लगा था।

'Govinda ने बेटी टीना को बर्बाद कर दिया', पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कड़वा सच, बेटी ने पिता पर कही ये बात

'उसने ऐसे छुआ कि मैं मेंटली परेशान हो गई'

अनुप्रिया ने कहा- मैंने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया था, ये सोचकर कि शूटिंग रुक जाएगी। अगर मैंने उनसे वहीं उस मामले के बारे में पूछा होता, तो वो कहते कि ये गलती से हो गया। इसलिए मैं चुप रही थी लेकिन उस घटना ने मुझे मेंटली बहुत दुख पहुंचाया था। मैं मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने उस सीन में पूरी तरह से प्रोफेशनल एक्टिंग की थी लेकिन दूसरा इंसान अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं रख सका था।

अनुप्रिया गोयनका के खुलासे से मची हलचल

-अनुप्रिया गोयनका ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब उनके साथ ऐसा हुआ है। उन्हें पहले भी ऐसे अनुभव का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने कहा कि उस समय वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती थीं और अब जाकर ये बातें सबके सामने शेयर कर रही हैं।

22 की उम्र में इस खूबसूरत एक्ट्रेस की हुई खौफनाक मौत, 21 साल से कहां दफन है राज? भाई को चिट्ठी में क्या लिखा?

-अनुप्रिया गोयनका का ये बड़ा खुलासा एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान सुरक्षा, स्पष्ट सहमति और प्रोफेशनल सीमाओं जैसे अहम मुद्दों पर सवाल खड़े करता है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने अपने अनुभव के जरिए ये जरूर बताया कि ऐसे हालात कलाकारों पर मानसिक रूप से कितना गहरा असर छोड़ सकते हैं।

English Summary

anupriya goenka 39 age actress said hero bad touch in intimate scene dont stop liplock