Adinath Kothare: रामायण के 'भरत' का हुआ तलाक, टूटी 15 साल की शादी, पत्नी उर्मिला कौन?

Adinath Kothare: सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जिस दिन से अनाउंस हुई है, उस दिन से ही काफी चर्चित हैं, केवल हीरो ही नहीं बल्कि इस पूरी फिल्म की स्टारकास्ट लोगों के बीच में सुर्खियां बनी हुई हैं लेकिन इस फिल्म में 'भरत' का रोल निभा रहे एक्टर आदिनाथ कोठारे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस को दुखी कर दिया है।

Advertisement

हालांकि वजह प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल हैं। दरअसल आदिनाथ कोठारे की 15 साल की शादी टूट गई हैं, उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला से अलग होने का फैसला किया है।आदिनाथ कोठारे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने तलाक के बारे में जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला के साथ जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करके कहा कि' हम आपसी सहमति से 15 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं, हमने ये फैसला काफी सोच-विचार कर लिया है। अलग होने के बावजूद हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान है और हमेशा हम एक-दूसरे की इज्जत करते रहेंगे। हमारे साथ वो खुशनुमा पल हमेशा रहेंगे जो कि हमने साथ बिताएं हैं। आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया, उम्मीद करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।'

Advertisement

पत्नी उर्मिला से अलग हुए एक्टर Adinath Kothare

आपको बता दें कि लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि एक्टर आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी में अनबन चल रही है और दोनों काफी टाइम से अलग-अलग रह रहे हैं। इस कपल को एक बेटी है, जिसकी परवरिश के लिए दोनों ने मम्मी-पापा का दायित्व हमेशा साथ निभाने का फैसला किया है। आदिनाथ कोठारे ने अपने स्टेटमेंट में साफ किया है कि 'उन्होंने और उर्मिला ने मिलकर ये फैसला किया है कि वो अपने अलगाव का असर बेटी जिजा कोठारे पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने देंगे।'

पत्नी से क्यों अलग हुए आदिनाथ कोठारे?

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस में खलबली मच गई है और वो बार-बार इस तलाक की वजह के बारे में पूछ रहे हैं। हालांकि आदिनाथ और उनकी पत्नी दोनों में से किसी ने भी तलाक की वजह नहीं बताई है।

कौन हैं आदिनाथ कोठारे?

आपको बता दें कि आदिनाथ कोठारे मराठी जगत का बड़ा नाम है, 13 मई 1984 को मुंबई में जन्मे आदिनाथ ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग उनके खून में हैं, उनके पिता महेश कोठारे जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपना करियर बतौर बाल कलाकार शुरू किया था। 10 साल की उम्र में उन्होंने अपने पापा की मराठी फ़िल्म 'माझा चाकुला' में छोटा सा रोल प्ले किया था। जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट चाइल्ड एक्टर' का महाराष्ट्र राज्य फ़िल्म पुरस्कार मिला था।

फिल्म '83' में आदिनाथ कोठारे ने निभाई थी दिलीप वेंगसरकर की भूमिका

कोठारे ने 2010 में 'वेद लावी जीवा' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया, इसके बाद उन्होंने 'पुणे 52', 'चंद्रमुखी' और 'ज़पटेला 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर के साथ-साथ वो बेहतरीन निर्माता-निर्देशक भी हैं, उनकी डायरेक्शन की पहली फिल्म 'पाणी' थी, जिसे कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। तो वहीं हिंदी दर्शक उन्हें फिल्म '83' से पहचानते हैं, जिसमें उन्होंने क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का रोल प्ले किया था, इसके अलावा वो 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Advertisement

कौन हैं उर्मिला कोठारे?

उर्मिला कोठारे शादी से पहले उर्मिला कानेटकरी के नाम से जानी जाती थीं। वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री का खूबसूरत और जाना-पहचाना नाम हैं, वो बेहतरीन डांसर और सुपर अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं। कथक में प्रशिक्षित और मास्टर डिग्री प्राप्त उर्मिला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी डेली सोप 'तुझ्याविना' (2003-2004) से की थी इसके बाद उन्होंने 'शुभ मंगल सावधान' से फिल्मों में डेब्यू किया, और हिंदी टेलीविज़न शो 'मायका' (2007) और 'मेरा ससुराल' (2008) में कुछ छोटी भूमिकाएं निभाईं थीं। 'दुभंग' ,'दुनियादारी', लव स्टोरी 'प्यार वाली लव स्टोरी' उनकी लोकप्रिय फिल्में हैं।

Advertisement

उर्मिला और आदिनाथ ने किया था प्रेम विवाह

उर्मिला और आदिनाथ कोठारे की पहली मुलाकात 2006 में मराठी फ़िल्म 'शुभ मंगल सावधान' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें आदिनाथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे, दोनों में प्यार हुआ जिसके बाद साल 2011 में इन्होंने शादी कर ली। 2018 में दोनों बेटी जीजा कोठारे के मम्मी-पापा बने। शादी के पंद्रह साल बाद, 16 जुलाई 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने अलग होने की घोषणा की है।

Advertisement
यह पढ़े: Sanaya Irani: 'झूठ बोलकर फंसाया जाता है', कौन हैं सनाया ईरानी? सालों बाद बताया गंदे डायरेक्टर का सच
यह पढ़ें: Shweta Kawatra: 'यहां तो ऑफिस में ही बेड लगे होते हैं', कौन हैं श्वेता क्वात्रा? सालों बाद बताया दर्दनाक सच

English Summary

Adinath Kothare, Ramayan Bharat, gets divorced; 15-year marriage ends, who is his wife Urmila? Profile Hindi.