Aamir Khan चलें Honeymoon? नई पत्नी संग कहां करेंगे क्वालिटी टाइम स्पेंड? तीसरी शादी के बाद मचा हंगामा

Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की है। हालांकि इस शादी के बाद से ही आमिर खान विवादों में भी घिर गए हैं। एक्टर की तीसरी शादी के बाद से उन पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कई धार्मिक संगठन तक एक्टर पर लव जिहाद का आोरप लगा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बजरंग दल के सदस्यों ने तो एक्टर का पुतला तक फूंका और आमिर खान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए हैं।

Advertisement

गौरी स्प्रैट संग हनीमून पर गए आमिर खान?
इन सबके बीच खबर आ रही है कि आमिर खान अपनी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट को लेकर हनीमून के लिए रवाना हुए हैं। आपको बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर गौरी खान के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वहीं अब दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आमिर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते मेलबर्न पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने इस वर्क ट्रिप को फैमिली वेकेशन में भी बदलने का प्लान बनाया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में नई पत्नी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे एक्टर

-डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के कुछ दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर अपने-अपने बेटों के साथ गए हैं। आमिर खान के साथ जहां आजाद मौजूद हैं, वहीं गौरी स्प्रैट भी अपने 6 साल के बेटे क्विन को साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं।

Advertisement
Aamir Khan ने किया 'लव जिहाद'? गौरी स्प्रैट से शादी के बाद मुश्किल में फंसे एक्टर, बजरंग दल ने फूंका पुतला

-रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान इस दौरे पर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के साथ-साथ इसे शादी के बाद की खास वेकेशन भी बना रहे हैं। इस ट्रिप का मकसद दोनों बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिले और आमिर को क्विन के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सके।

Advertisement

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे शामिल

-फैमिली के साथ वेकेशन मनाने के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में भी हिस्सा लेंगे। इस फेस्टिवल में उन्हें फिल्म 'सितारे जमीन पर' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए आमिर खान का मुकाबला अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स से होगा।

Advertisement

-वहीं बेस्ट परफॉर्मेंस (फीमेल) कैटेगरी में अनीत पड्डा, कल्याणी प्रियदर्शन, कीर्ति कुल्हारी, नीना गुप्ता, राजश्री देशपांडे, रानी मुखर्जी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और यामी गौतम धर को नॉमिनेट किया गया है। जानकारी के अनुसार इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का इवेंट 13 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा।

English Summary

aamir khan on his honeymoon where he spend quality time with new wife gauri spratt